देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लखनऊ।यूपी विधानसभा में बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के विधायकों ने कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। पिछले दिनों यूपी के कासगंज में हुई हिंसा में चंदन नाम के युवा की तिरंगा यात्रा के दौरान मौत हो गई थी।
वहीं बजट सत्र की शुरूआत सुबह 11 बजे संयुक्त सदन में राज्यपाल राम नाईक के अभिभाषण से हुई।शुक्रवार से अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी।भारी शोर-शराबे और नारेबाजी के बीच राज्यपाल राम नाईक ने बजट अभिभाषण पेश किया और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
इससे पहले समाजवादी पार्टी के नेता विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी और विधान परिषद में पार्टी के नेता अहमद हसन के नेतृत्व में धरने पर बैठ कर नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं राज्य में पुलिस के फर्जी एनकाउंटर का मामला भी गूंजा।
बता दें कि 14 फरवरी को महाशिवरात्रि का अवकाश रहेगा। अभिभाषण पर 15 फरवरी को चर्चा जारी रहेगी। 16 फरवरी को दोपहर 12. 20 बजे दोनों सदनों में बजट प्रस्तुत किया जाएगा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
प्रगति’ नए भारत की कार्यसंस्कृति का प्रतीक, यूपी बना इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री योगी
यूपी के मेरठ में एक लाख का इनामी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का था सदस्य
महाकुंभ 2025 - यूपी में पर्यटकों को मिलेंगे स्किल्ड और स्मार्ट सर्विस प्रोवाइडर