देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में जल्द ही बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है, क्योंकि कई पार्टियां बीजेपी की कार्यशैली से नाखुश है। शिवसेना पहले ही एनडीए से अलग होने का फैसला ले चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि बजट से नाखुश टीडीपी भी जल्द ही एनडीए छोडऩे का ऐलान कर सकती है। टीडीपी अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से शनिवार को फोन पर बात की है।
शिवसेना के सूत्रों की मानें तो नायडू ने एनडीए छोडऩे को लेकर उद्धव से चर्चा की है। केन्द्रीय बजट में आंध्र प्रदेश की अनदेखी किए जाने से नाराज नायडू ने उद्धव से कहा है कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए का हिस्सा नहीं रहना चाहती है। शिवसेना के सूत्रों ने यह भी दावा किया कि टीएमसी चीफ और वेस्ट बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी उद्धव के संपर्क में हैं।
आपको बता दें कि बजट पेश होने के बाद नायडू ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ एक आपातकालीन मीटिंग भी की थी। इधर, बीजेपी ने भी माना कि आम बजट को लेकर टीडीपी में असंतोष है। राम माधव ने कहा कि ऐसा लगता है कि कुछ नाराजगी है, टीडीपी बीजेपी की पुरानी सहयोगी पार्टी है, हम इस बारे में उनसे बात करेंगे और उन्हें बताएंगे कि हम आंध्र प्रदेश के हितों को लेकर पूरी तरह से कमिटेड हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणाम 2021: एनडीए गठबंधन को 16, यूपीए को मिली 8 सीटों पर जीत
दांडी यात्रा के समापन समारोह में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का संबोधन
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई