देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में 2 कश्मीरी छात्रों की पिटाई का मामला सामने आया है। पीडि़त हरियाणा के सेंट्रल यूनिवर्सिटी में जियोग्राफी के छात्र है। आरोप है कि जब वे मस्जिद से नमाज पढक़र बाहर निकले तो 15-20 लोगों ने उनकी बुरी तरह पिटाई की। इस हमले में छात्रों के चेहरे, हाथों और पैरों पर काफी चोटें आई हैं। पीडि़त छात्र जावीद इकबाल ने ट्वीट कर इसकी शिकायत जम्मू की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और जम्मू-कश्मीर पुलिस से की।
जावीद ने ट्वीट कर बताया कि वह नमाज पढऩे के लिए अपने दोस्तों के साथ यूनिवर्सिटी कैंपस से बाहर गया था। इसी दौरान कुछ स्थानीय गुंडों ने उनकी पिटाई कर दी। जावीद के ट्वीट पर तत्काल जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संज्ञान लिया। डीजीपी शेष पॉल वैद ने बताया कि वह हरियाणा के डीजीपी के संपर्क में हैं और वहां की पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया है।
वहीं, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि हरियाणा पुलिस ने इस हमले के सिलसिले में एक एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक अधिकारी पीडि़त छात्रों के संपर्क में है।
कश्मीरी छात्र की पिटाई पर जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने सख्त नाराजगी जताई है। महबूबा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को टैग कर ट्वीट किया, हरियाणा के महेंद्रगढ़ में कश्मीरी छात्रों की पिटाई खबर सुनकर बेहद सदमे में हूं। मैं प्रशासन से अनुरोध करूंगी कि वह इस मामले की जांच करे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।इधर, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नैशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उमर ने ट्वीट कर लिखा, यह खौफनाक है। लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा था, उसके खिलाफ है। मैं आशा करता हूं कि हरियाणा का प्रशासनिक अमला इस हिंसा के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करेगा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
तमिलनाडु: रेलवे ट्रैक पार कर रही स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, 3 छात्रों की मौत
12वीं तक के सभी छात्रों के लिए योग बनेगा स्कूली पाठ्यक्रम का अनिवार्य हिस्सा
छात्रों के भविष्य से बताया खिलवाड