देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लखनऊ। क्षत्रिय समाज 'हमारा स्वाभिमान' संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह चौहान ने कहा कि 25 जनवरी को अगर फिल्म 'पद्मावत' सिनेमा घरों में लगती है तो क्षत्रिय समाज पूरे भारतवर्ष में इस फिल्म का विरोध करेगा। समाज के लोग उस दिन उपवास रखेंगे। चौहान ने क्षत्रिय समाज के युवाओं से किसी प्रकार की हिंसा न करने का अनुरोध किया है।
चौहान ने आईपीएन से बातचीत में कहा है कि अहिंसात्मक विधि से फिल्म का विरोध करें ताकि किसी भी व्यक्ति या समुदाय की जान-माल का नुकसान न हो। क्षत्रिय समाज के जितने भी संगठन इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं, उन सभी को यह समझना होगा कि देश के लोग भी हमारे हैं।
चौहान ने कहा कि क्षत्रिय समाज में जन्म लेना सौभाग्य की बात है। उससे ज्यादा सम्मान व गौरव की बात है कि क्षत्रिय समाज के मान-सम्मान के लिए मर मिटना।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
पुतिन के बाद इटली की प्रधानमंत्री ने कहा, रूस-यूक्रेन विवाद को सुलझा सकता है भारत
बीबीसी पर बड़ा विवाद- सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस भेजा
ग्राम पंचायतों के डिजिटल होने से मिलेगी विवाद निपटारे में मदद