BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पीएम मोदी आज करेंगे देश की सबसे आधुनिक रिफाइनरी के कार्य का शुभारंभ

पीएम मोदी आज करेंगे देश की सबसे आधुनिक रिफाइनरी के कार्य का शुभारंभबाड़मेर। राजस्थान के विकास में आज को एक और स्वर्णिम अध्याय जुडऩे जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के बाड़मेर जिले में आएंगे। यहां पीएम मोदी देश की सबसे आधुनिक रिफाइनरी के कार्य का शुभारंभ करेंगे। इस रिफाइनरी की तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आधारशिला रखी थी। यह कार्यक्रम अपराह्न् 12.30 बजे पचपडरा में आयोजित होगा।

 

पचपडरा राजधानी जयपुर से करीब 450 किमी दूर है। इस 43,000 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना के चार साल में पूरा होने के बाद इससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर 10,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। यह 9 एमएमटीपीए (मिलियन मिट्रिक टन प्रति साल) क्षमता वाली रिफाइनरी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) व राजस्थान सरकार का एक संयुक्त उद्यम है। इसके उत्पाद बीएस-वीआई उत्सर्जन के मानकों के अनुरूप होंगे।

 

सीएम राजे ने लिया तैयारियों का जायजा

 

इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे एवं केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने रिफाइनरी के कार्य शुभारम्भ समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। राजे सोमवार को जयपुर से पचपदरा पहुंची और केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ समारोह स्थल पर बनाए गए मंच, पाण्डाल, एग्जीबिशन रूम सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

 

गहलोत ने पीएम से पूछा- रिफाइनरी का शिलान्यास फिर से क्यों? इस बीच बाड़मेर रिफाइनरी को लेकर कांग्रेस व राजस्थान की सत्तारूढ़ भाजपा के बीच राजनीतिक बहस तेज हो गई है। रिफाइनरी को लेकर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री से सवाल किया था कि रिफाइनरी का शिलान्यास फिर से क्यों किया जा रहा है, जब यह पहले ही 2013 में हो चुका है।

 

इसके तुरंत बाद वितरित किए गए आमंत्रण पत्र में कार्य शुभारंभ समारोह लिखा गया है। गहलोत ने इस पर त्वरित टिप्पणी में कहा कि यह मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया सरकार का मुंह छिपाने जैसा कदम है।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More