BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रघुनाथ झा का दिल्ली के अस्पताल में निधन

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रघुनाथ झा का दिल्ली के अस्पताल में निधननई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और बिहार राजनीति के महत्वपूर्ण व्यक्तित्व रघुनाथ झा का निधन निधन हो गया है। 78 साल के रघुनाथ झा ने दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल अंतिम सांस ली। वे किडनी की बीमारी से ग्रसित थे और दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था। 1972 में पहली बार विधायक बने स्वर्गीय झा 90 के दशक में बिहार के सर्वाधिक लोकप्रिय और प्रभावशाली नेताओं में से एक थे। माना जाता है कि लालू प्रसाद यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाए जाने के पीछे भी रघुनाथ झा की महत्वपूर्ण भूमिका थी। उन्होंने 1990 में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी के लिए चुनाव भी लड़ा था। 

 

उन्होंने 3 सितंबर, 2015 को राष्ट्रीय जनता दल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। बिहार के कद्दावर नेता रघुनाथ झा का संसदीय जीवन 37 वर्षों का रहा। वे शिवहर से छह बार विधायक रहे, साथ ही गोपालगंज और बेतिया से दो बार सांसद भी रहे। रघुनाथ झा जनता दल के गठन के बाद उसके प्रथम प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ सजपा ओर समता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे थे। शिवहर जिला को अलग पहचान दिलाने का भी श्रेय भी इन्हें जाता है। रघुनाथ झा ने अपनी राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पद संभाले। 

 

वे बिहार सरकार में डेढ़ दर्जन से अधिक विभागों के मंत्री रहे। इसके अलावा वे केन्द्र में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार ने भारी उद्योग राज्य मंत्री रहे। साल 2015 में आरजेडी का साथ छोडऩे से पहले रघुनाथ झा ने लालू प्रसाद यावद को चिट्ठी भी लिखी थी। कभी लालू के करीबी माने जाने वाले झा ने उन पर पक्षपात करने का आरोप लगाया था। उन्होंने अपने पत्र में लिखा था मैं पिछले 25 साल से आपके हर सुख-दुख में साथ रहा। 

 

लेकिन हाल की के दिनों में पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आपके व्यवहार को देखते हुए और मेरे प्रति उपेक्षा के भाव को देखते हुए मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं। उनकी लिखी इस चिट्ठी ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थी। 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More