देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का आज छह दिवसीय भारत दौरे का दूसरा दिन है। आज पीएम नेतन्याहू कई अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे। इससे पहले राष्ट्रपति भवन में जरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का भव्य स्वागत किया गया। पीएम नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया। इसके बाद नेतन्याहू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद पीएम मोदी ने इजरायली पीएम और उनकी पत्नी को वहां मौजूद अधिकारियों और मंत्रियों से मिलवाया।
नेतन्याहू ने भी पीएम मोदी को इजरायली प्रतिनिधियों से मिलवाया। राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत और विदेश राज्य मंत्री भी मौजूद रहे। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद बेंजामिन ने पीएम मोदी की तारीफ की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शांति और खुशहाली के लिए दोनों देशों की साझेदारी अहम है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के इजरायल दौरे से हमारी दोस्ती शुरू हुई।
ये है आज का कार्यक्रम
-सुबह 10.30 बजे: राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे।
-दोपहर 12 बजे: हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी से नेतन्याहू की मुलाकात।
-दोपहर 12.30 बजे: डेलीगेशन स्तर की बातचीत।
-दोपहर 1 बजे: समझौतों पर हस्ताक्षर और मीडिया ब्रीफिंग।
-शाम 5.45: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात।
-शाम 7 बजे: होटल ताज डिप्लोमेटिक में भारत-इजरायल सीईओ फोरम के साथ मीटिंग।
-शाम 7.30 बजे: भारत-इजरायल बिजनेस समिट।
प्रोटोकॉल तोड नेतन्याहू से मिले थे पीएम मोदी
भारत और इजरायल के बीच 10 बिजनेस और इंडस्ट्री संबंधी समझौता-पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ भारत आए 130 प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ये समझौते एनर्जी, वॉटर, ऑटोमेशन प्रॉजेक्ट्स और आईटी के क्षेत्र में हो सकते हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रोटोकॉल तोडकऱ अपने समकक्ष व मित्र इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से गले मिलकर यहां हवाईअड्डे पर गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने अपने छह दिवसीय भारत दौरे की शुरुआत रविवार को हवाईअड्डे पर लगे रेड कारपेट अपने कदम रखकर की। मोदी ने आगे बढकऱ इजरायली प्रधानमंत्री को गले लगाया और बाद में नेतन्याहू दंपति से हाथ मिलाकर उनकी अगवानी की।
इन समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर
साइबर सिक्योरिटी समझौते को लेकर बातचीत हो सकती है।
-दोनों देशों के बीच पहली बार तेल और गैस क्षेत्र में निवेश हो सकता है।
-इजरायल रिन्यूवेबल एनर्जी में भारतीय कंपनियों को नई तकनीक देने को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।
-दोनों देशों के बीच उड्डयन क्षेत्र के विस्तार संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
-भारत, इजरायल में फिल्मों की शूटिंग को प्रोत्साहन देने को लेकर भी समझौता कर सकता है।
-एक-दूसरे के निवेशकों को बढ़ावा देने और सुरक्षा देने का समझौता होगा।
-दोनों देशों के बीच हथियारों की खरीदारी को लेकर भी समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
केरल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर की लैडिंग के दौरान टला हादसा, सुरक्षा में चूक उजागर
पीएम नेतन्याहू ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बताया 'ट्यूमर', बोले- हमने उसे हटा दिया
जैसलमेर में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति की अगवानी की