देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
घर हो या ऑफिस में दिन भर लगातार काम करने और नींद न पूरी होने का सबसे ज्यादा असर आंखों पर पडता है। इन की खूबसूरती व सेहत बनाए रखने के लिए जानिए कुछ अहम सुझाव...
लगातार आंखों से काम न ले कर यदि बीचबीच में उन्हें आराम दें तो शाम तक आंखें थकेंगी नहीं। लेकिन कामकाजी महिलाएं तो यही कहेंगी कि भई, हमारे पास आराम के लिए टाइम ही कहां होता है सुबह से शाम तक इतनी काम होता है। कि आराम करने की फुर्सत ही नहीं मिलती। तो आइये, हम आप को बताते हैं कि ज्यादा समय खर्च किए बिना हम कैसे अपनी आंखों को आराम दे सकते हैं।कंप्यूटर पर काम करते हुए हर 1 घंटे के बाद अपनी आंखें 30 सैकंट के लिए बंद कर लें और पुतलियों को गोलाई में घुमाएं।इससे आंखों की मांसपेशियों को आराम मिलेगा।थकी आंखें को मलें नहीं वरना इस से इन्फैक्शन होने का हर रहता है। मलने के बजाय आंखें को झपका लें। झपकाने से आंखों को आराम मिलेगा।कौंटैक्ट लैंस 10-12 घंटे से उतार कर चश्मे का प्रयोग करें, इस से आंखों को आराम मिलेगा। बीमारी में न तो टीवी देखें और न ही लेट कर पढें, इससे आंखें जल्दी थकेंगी नहीं।आंखें ज्यादा थकी होने पर अपनी हथेलियों को आपस में रगडें और फिर उन्हें आंखों पर रखें। हथेलियों की गरमी आंखों को आराम देगी।घर में पहले से पडा या कैमिस्ट से खुद ही ले कर कोई आईड्रौप आंखों में न डालें। केवल डाक्टर ही आपकी आंखें देख कर बता सकता है कि आपकी आंखों के लिए कौन सा आईड्रौप उपयुक्त है।
साभार-khaskhabar.com












