देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंगलवार को उनके सरकारी आवास पर प्रसिद्ध उद्योगपति और आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला ने भेंट की। इस अवसर पर प्रदेश में निवेश की सम्भावनाओं के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्यमों की स्थापना के लिए राज्य सरकार द्वारा निवेशकों को विभिन्न सुविधाएं दी जा रही हैं। प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाते हुए अवस्थापना सुविधाओं को भी सुदृढ़ किया है। औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति सहित सेक्टरवार नीतियां लागू की गई हैं, जिनमें उद्यमों की स्थापना के लिए आकर्षक प्राविधान हैं। मुख्यमंत्री ने बिरला को आगामी माह फरवरी में लखनऊ में आयोजित होने वाली इन्स्वेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित करते हुए उन्हें प्रयाग कुम्भ-2019 का ‘लोगो’ भी भेंट किया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
प्रगति’ नए भारत की कार्यसंस्कृति का प्रतीक, यूपी बना इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री योगी
52 के हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सीएम योगी और मायावती ने दी जन्मदिन की बधाई
ईआरसीपी से राजस्थान की 40 प्रतिशत आबादी होगी लाभान्वित- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा