BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दिल्ली में छाया घना कोहरा: कई ट्रेनें रद्द, हवाई सेवाएं भी बाधित

दिल्ली में छाया घना कोहरा: कई ट्रेनें रद्द, हवाई सेवाएं भी बाधितनई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। देर रात दिल्ली का पारा आठ डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान तेजी से गिरेगा। जिससे लोगों को सर्दी के सितम का सामना करना पड़ेगा।

 

कोहरे के कारण रेल यातायात लगातार प्रभावित हो रहा है। कोहरे के चलते 56 ट्रेनें देरी से चल रही हैं तो वही 20 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है। जीरो विजिबिलिटी के कारण 15 ट्रेनों को रद्द भी करना पडा है।

 

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, वेस्ट यूपी, नार्थ मध्य प्रदेश, नार्थ छ्त्तीसगढ़, नार्थ झारखंड में घने से घना कोहरा रहा सकता है। सब हिमालयन वेस्ट बंगाल, सिक्किम में मध्यम से घना कोहरा रह सकता है। पंजाब, वेस्ट हरियाणा, नार्थ राजस्थान, ईस्ट यूपी और बिहार में शीत लहर चल सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हो सकती है।घने कोहरे के चलते सबसे ज्यादा मुश्किल वाहन चालकों को आ रही है। विजिबिलिटी बेहद कम होने की वजह से गाडियों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। रविवार को इस सीजन के सबसे घने कोहरे के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर तक आ जाने के कारण 200 से अधिक विमानों की उड़ान सेवाएं प्रभावित हुईं। उनमें कुछ में देरी हुई, कुछ के मार्ग बदल दिये गये जबकि कुछ रद्द कर दी गयीं।

 

दिल्ली एयरपोर्ट से विमानों के उड़ान भरने के लिये 125 मीटर विजिबिलिटी की जरुरत होती है। कोहरे के कारण कई ट्रेने रद्द हो गई है और घंटो लेट चल रही है। साफ है कि नए साल का जश्न मौसम में थोड़ी ठिठुरन लेकर आया है और आने वाले दिनों में आपको थोड़ा और सताएगा।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More