देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मौसम कोई भी हो, नींबू एक ऐसा फल है जो हर घर में हर वक्त मिलता है। यह केवल खाने का स्वाद ही नहीं बढाता बल्कि इसमें कई औषध गुण भी मौजूद हैं तो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है और साथ ही विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होता है।
1नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर रात में सिर में हल्के हाथ से, एक हफ्ते तक रोजाना मालिश कर, सुबह सिर धोने से बालों की खुश्की दूर हो जाती है।
यदि मालिश न भी करें तो सिर धोने के पानी में दो नींबू निचोडकर एक हफ्ता लगातार प्रयोग करने से बाल मुलायम होते हैं, उनका झडना कम होता है और खुश्की या रूसी भी कम होती है।नींबू का सौंदर्य फायदा केवल यहीं पर नहीं समाप्ता होता है बल्कि इससे बालों की डैंड्रफ भी साफ हो जाती है। अगर बाल झड रहें हो तो आप नींब के रस में नारियल पानी मिला कर बालों में लगा लीजिये, इससे बाल झडना बंद हो जाएंगे। चेहरा जल जाने पर यदि चेहरे पर काले दाग पड गए हों तो एक टमाटर के गूदे में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर सुबह-शाम लगाएं और थोडी देर बाद धो लें।नींबू और तुलसी की पत्तियों का रस समान मात्रा में मिलाकर किसी कांच के बर्तन में रख लें और दिन में कम से कम दो बार हल्के हाथ से चेहरे पर लगाएं। कुछ दिन के लगातार इस्तेमाल से चेहरे पर झाइयां या किसी भी प्रकार के निशान मिट जाते हैं।नींबू का रस और गुलाब जल समान मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगाएं, कुछ दिनों के लगातार प्रयोग से चेहरा बेदाग और त्वचा कोमल व स्वच्छ हो जाती है।सुबह स्नान करने से पहले नींबू के छिलकों को चेहरे पर धीरे-धीरे मलकर 2-3 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इसे 10-15 दिन लगातार करने से चेहरे का रंग साफ हो जाता है। यह बाजार में मिलने वाले किसी भी में कराए जाने वाले का काम करेगा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
गुनगुने नींबू पानी से लेकर जीरा पानी तक, इन देसी ड्रिंक्स से तेजी से घटेगा वजन
अगर बीमार पर दवाओं का कोई असर न हों तो करें नींबू का ये उपाय
सुबह-सुबह नींबू शहद पीने के फायदे