देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
चेन्नई।जिसका इंतजार था कुछ ऐसा ही हुआ। साल के आखिरी दिन यानि आज सुपरस्टार रजनीकांत ने राजनीतिक में एंट्री करने का ऐलान कर ही दिया। आपको बता दें कि इसका उनके फैन लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक रजनीकांत अपनी नई पार्टी बनाकर आगामी चुनाव लड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि मेरा राजनीति में आना आज की सबसे बड़ी जरूरत है।इसके बाद ये तय हो गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में रजनीकांत की पार्टी पूरी मजबूती से राज्य की सभी सीटों पर चुनावी लड़ेगी। रजनीकांत ने कहा, 'मेरी पार्टी के तीन मंत्र होंगे, सच्चाई, मेहनत और विकास'।
उन्होंने कहा, राजनीति की दशा काफी खराब हो गई है। सारे राज्य हमारा मजाक बना रहे हैं।अगर मैं अब राजनीति में नहीं आया तो यह लोगों के साथ धोखा होगा।रजनीकांत ने कहा कि आज राजनीति के नाम पर नेता हमसे हमारा पैसा लूट रहे हैं और अब इस राजनीति को जड़ से बदलने की जरूरत है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मथुरा : प्रवासी मजदूरी और साधु-संतों की सुधि आखिरकार प्रशासन ने ली
MATHURA : आखिरकार साधु-संतों को मिल ही गया भोजन
रजनीकांत ने भाजपा को लेकर दिया ये बड़ा बयान, कहा-मैं इनके जाल में फंसने वाला नहीं