देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार की समीक्षा करने के लिए आज हिमाचल प्रदेश आ रहे है। हाल ही में हुए चुनाव में हिमाचल प्रदेश में भाजपा को भारी बहुमत मिला। भाजपा ने प्रदेश की कुल 68 सीटों में से 44 पर जीत हासिल की जबकि कांग्रेस को महज 21 सीटें मिलीं। इससे पहले की विधानसभा में कांग्रेस ने 36 सीटों पर जीत हासिल कर प्रदेश में सरकार बनाई थी। इस बार दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए हैं जबकि एक सीट भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माकर््सवादी) की झोली में गई है।
राहुल गांधी शिमला स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी के विधायकों, विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों और पार्टी के जिला अध्यक्षों से शुक्रवार 11.30 बजे मुलाकात कर चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन का विश्लेषण करेंगे। बाद में दोहपर 2.00 बजे वह पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे। हिमाचल प्रदेश में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अर्की से और उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण क्षेत्र से चुनाव में विजयी रहे लेकिन कांग्रेस को प्रदेश में हार का सामना करना पड़ा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
बिहार का चुनाव: सियासी दंगल या लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा?
मानसून का कहर : हिमाचल के किन्नौर में फटा बादल, कैलाश यात्रा पर लगी ब्रेक: ITBP ने 413 तीर्थयात्रियों को ज़िपलाइन से बचाया
चुनाव आयोग ने ईसीआई की वेबसाइट बंद किए जाने के राहुल गांधी के दावों को किया खारिज