देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
अहमदाबाद। गुजरात चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए राजनीतिक पार्टियां मंगलवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पूरे दमखम से जुट गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज गुजरात के जगन्नाथ मंदिर पहुंच गए है। वहां वे भगवान जगन्नाथजी की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इसके बाद वे पार्टी नेताओं से भी मिलेंगे। अहमदाबाद में दोपहर 1 बजे वे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष बनने व गुजरात चुनाव के लिए कैंपेनिंग के दौरान मीडिया के साथ उनकी पहली वार्ता होगी।
आज शाम गुजरात में प्रचार का शोर थम जाएगा। बता दें कि 14 दिसम्बर को दूसरे चरण के लिए वोटिंग की जाएगी। चुनाव आयोग द्वारा रविवार को जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 66.75 प्रतिशत मतदान हुआ था। वोटों की गिनती 18 दिसंबर को होगी।
गुजरात में पिछले 22 वर्षों से बीजेपी का शासन रहा है। अंतिम दौर के प्रचार में दोनों पार्टियों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेताओं के एक समूह ने मणिशंकर अय्यर के आवास पर पाकिस्तान के उच्चायुक्त के साथ बैठक की थी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मकर संक्रांति पर राजस्थान रंग में रंगा : पतंगों से सजे मंदिर, तीर्थों पर डुबकी, जयपुर में पतंगबाजों की अग्निपरीक्षा
पूरी सृष्टि में केवल पुष्कर में है ब्रह्मा जी का मंदिर, जानिए कारण
जगन्नाथ पुरी मंदिर के चार द्वार, जिसमें छिपा है मोक्ष, विजय, समृद्धि और धर्म का रहस्य