देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
गुरुग्राम। रायन इंटरनेशल स्कूल के दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या के मामले सीबीआई ने जिस 11वीं कक्षा के जिस छात्र को पकडा है, उसका एक साल से मानसिक इलाज चल रहा है। छात्र के सहपाठियों का कहना है कि वह हमेशा मारपीट पर उतारू रहता है और बुहत ही बदमाश छात्र है। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र स्कूल बैग में चाकू लेकर आता था। साथ ही वह पोर्न एडिक्ट भी बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह स्कूल में पोर्न फिल्म देखता था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वह छोटी-छोटी बात पर अपने सहपाठियों और दूसरे छात्रों पर हाथ उठाने को तैयार रहता था। वह पढाई में भी ठीक नहीं था। ज्ञातव्य है कि सीबीआई का कहना है कि आरोपी छात्र ने परीक्षा टालने के लिए प्रद्युम्न की हत्या की थी। सीबीआई का कहना है कि आरोपी छात्र पढाई में कमजोर में था, इसलिए स्कूल में होने वाली परीक्षा और पैरेंट्स-टीचर मीटिंग को टालना चाहता था। सीबीआई का कहना है कि प्रद्युम्न की हत्या करने के बाद उसने दोस्तों को फोन कर कहा था कि वे परीक्षा की तैयारी न करें, क्योंकि स्कूल में छुट्टी होने वाली है। सीबीआई ने कल बुधवार को आरोपी छात्र को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया। बोर्ड ने आरोपी छात्र को तीन दिन की सीबीआई रिमांड में भेज दिया है। तीन दिन तक पूछताछ करने के बाद आरोपी छात्र को ऑब्जर्वेशन में भेज दिया जाएगा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
तमिलनाडु: रेलवे ट्रैक पार कर रही स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, 3 छात्रों की मौत
दिल्ली में स्कूल के बाहर 9वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या मामले में सात पकड़े गए
स्कूल की प्रार्थना में संविधान की प्रस्तावना का हो वाचन