देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
चेन्नई। अभिनेता कमल हासन ने शनिवार को अपने विरोधियों को करारा जवाब देते हुए कहा कि जो लोग आलोचना के सामने खड़े नहीं हो सकते, अब वे उनकी जान लेना चाहते हैं। कमल ने किसानों के एक समूह को संबोधित करते हुए कहा, अगर हम उन पर सवाल उठाते हैं तो वे हमें राष्ट्र-विरोधी करार देते हैं और जेल भेजना चाहते हैं। अब चूंकि जेलों में तो कोई जगह खाली नहीं है, इसलिए वे हमें गोली मारकर खत्म करना चाहते हैं।
उन्होंने यह बातें अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा के बयान पर प्रतिक्रिया में कहीं। शर्मा ने हासन के हिन्दू उग्रवादी वाले बयान पर कहा था कि उनके जैसे लोगों की गोली मारकर जाने ले लेनी चाहिए। ज्ञातव्य है कि अभिनेता कमल हासन ने एक सप्ताहिक पत्रिका में हिंदू आतंकवाद को लेकर बयान दिया था। इस पर हिंदू महासभा के नेता पंडित अशोक शर्मा ने कहा था कि इस तरह के लोग अपने पक्षपातपूर्ण संप्रादायिक एजेंडे के तहत हिंदुत्व मानने वालों का संबंध हिंदू आतंक से जोडते हैं। उन्होंने कहा था कमल हासन जैसे लोगों से निपटने के लिए फांसी पर चढ़ा देने या गोली मार देने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
तमिलनाडु स्थानीय निकाय चुनाव में कमल हासन की पार्टी एमएनएम 1,521 उम्मीदवार उतारेगी
अक्षरा हासन का खुलासा, लॉकडाउन में इन कामों में रहीं व्यस्त
BIHAR NEWS: विधानसभा चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका, चंद्रिका राय सहित 3 विधायक कल JDU में होंगे शामिल