देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
अहमदाबाद। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और गुजरात के दलित नेता जिग्नेश के बीच आज शुक्रवार को नवसारी में मुलाकात हुई। राहुल से मुलाकात के बाद जिग्नेश मेवाणी का कांग्रेस के प्रति रूख थोडा नरम नजर आया। मुलाकात के बाद जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि राहुल के साथ 17 मांगों पर चर्चा हुई।
जिग्नेश ने कहा कि वे उनकी मांगो को अपने घोषणा पत्र में शामिल करेंगे। जिग्नेश ने बताया कि राहुल गांधी ने कहा है कि उनकी 90 फीसदी मांगे उनका संवैधानिक अधिकार है और वे उन्हें अपने घोषणा पत्र में शामिल करेंगे।
राहुल और बीजेपी की सोच में अंतर:
जिग्नेश ने कहा कि बीजेपी दलितों की बात नहीं सुनती। मेवाणी ने कहा कि बीजेपी ने पाटीदारों को कई बार बातचीत के लिए बुलाया है लेकिन दलितों को नहीं। उन्होंने कहा कि दलितों के साथ राजनीतिक छुआछूत की भावना रखी जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और बीजेपी की सोच में अंतर है। बीजेपी पर हमला बोलते हुए जिग्नेश ने कहा कि गुजरात की जनता बीजेपी से छुटकारा चाहती है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस ने उनकी मांगे मान ली तो वे कांग्रेस को बाहर से समर्र्थन करेंगे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी
चुनाव आयोग ने ईसीआई की वेबसाइट बंद किए जाने के राहुल गांधी के दावों को किया खारिज