BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दिल्ली: बैन के बावजूद जमकर हुई आतिशबाजी, प्रदूषण खतरनाक स्तर पर

दिल्ली: बैन के बावजूद जमकर हुई आतिशबाजी, प्रदूषण खतरनाक स्तर परनई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने के बावजूद कई इलाकों में जमकर आतिशबाजी हुई। इसका नतीजा यह हुआ कि दिल्ली का प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। ज्ञातव्य है कि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए पटाखों की बिक्री पर बैन लगाया है। इसके बावजूद दिल्ली के कई इलाकों में हुई आतिशबाजी के कारण दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है।

 

दिवाली पर हुई आतिशबाज़ी से हवा के जहरीली होने के आंकड़े चौकाने वाले हैं। आंकडों के अनुसार पिछले साल के मुकाबले दिल्ली के प्रदूषण में कोई कमी नहीं आई है। बैन के बावजूद दिल्ली में जमकर हुई आतिशबाजी के कारण धुंध छा गई है। शहर के प्रदूषण निगरानी स्टेशन के ऑनलाइन संकेतक ने हवा की गुणवत्ता बहुत खराब बताई क्योंकि शाम करीब सात बजे पीएम 2.5 और पीएम 10 की मात्रा हवा में तेजी से बढ गई। आर के पुरम निगरानी स्टेशन ने रात करीब 11 बजे पीएम 2.5 का स्तर 878 माइक्रोग्राम पर क्यूबिक मीटर और पीएम 10 का स्तर 1,179 माइक्रोग्राम पर क्यूबिक मीटर था।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More