देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुंबई। भारतीय जेलों पर सवाल उठाने वाले भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को महराष्ट्र सरकार ने आड़े हाथ लिया। हाल ही में माल्या ने कहा था कि भारत की जेलें उसके रहने लायक नहीं है। इसके जवाब में महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि हमारी जेलें माल्या के रहने के लिए तैयार हैं। महाराष्ट्र सरकार ने ऑर्थर जेल रोड की यूनिट 12 की तस्वीर भी भेजी है और बताया है कि इसमें किंग ऑफ गुड टाइम्स के रहने लायक सारी सुविधाएं हैं। इस यूनिट को मुंबई हमलों के आरोपी अजमल कसाब के लिए खास तौर पर तैयार किया गया था।
एडीजी कारागार बीके उपाध्याय ने कहा, हमने केंद्र को सभी जरूरी दस्तावेजों समेत एक महीने पहले अपनी रिपोर्ट भेजी है। अमेरिका के कोर्ट में सुनवाई के दौरान माल्या के वकील ने कहा था कि उसके क्लाइंट को विशेष सुविधाओं की जरूरत है और भारत की जेलें उसके लायक नहीं हैं। माल्या से जुड़े केस में यह बात भी कही गई थी कि उसे वेस्टर्न टॉइलट और एसी की जरूरत है। साथ ही मेडिकल सुविधाएं भी आवश्यक हैं, जो भारत की जेलों में उपलब्ध नहीं हैं। जवाब में माल्या के लिए आतंकी कसाब के लिए विशेष रूप से तैयार की गई जेल की रिपोर्ट तैयार की गई है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
करूर भगदड़ मामले में अभिनेता विजय से सीबीआई ने की 6 घंटे तक पूछताछ, दिखे परेशान
जगन्नाथ पुरी मंदिर के चार द्वार, जिसमें छिपा है मोक्ष, विजय, समृद्धि और धर्म का रहस्य
विजय दिवस समारोह में शामिल होने बांग्लादेश जाएंगे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद