देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जयपुर। अपनी ही तरह के अनूठे कार्यक्रम ‘राग‘ को गत वर्ष मिली अपार सफलता को देखते हुए गुलाबी शहर के बहुरंगी कला के केन्द्र - जवाहर कला केन्द में एक बार पुनः इस वर्ष भी रात भर भारतीय शास्त्रीय संगीत के कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। भारतीय शास्त्रीय संगीत का यह आयोजन 4 एवं 5 नवम्बर को किया जायेगा। इस आयोजन में भारतीय शास्त्रीय संगीत में देश-विदेश में प्रख्यात कलाकार जैसे पंण्डित हरिप्रसाद चौरसिया, पंडित जसराज, उस्ताद लियाकत अली खान, अष्विनी भिडे देशपाण्डे सहित अन्य कलाकार प्रस्तुति देंगे।
संगीत के इस कार्यक्रम का आगाज जेकेके के मुक्ताकाषी रंगमंच पर 4 नवम्बर की रात्रि 9.30 बजे मोहम्मद अमान की प्रस्तुति के साथ होगा। इसके पश्चात् पंडिता अनुराधा पाल द्वारा तबला वादन किया जायेगा। मध्यरात्रि में पद्मविभुषण पण्डित हरिप्रसाद चैरासिया का बांसुरी वादन होगा। इस आयोजन के मुख्य आकर्षणों में से एक उस्ताद लियाकत अली खान का सारंगी वादन होगा जिसमें सुश्री रिम्पा षिवा तलबे पर संगत करेंगी।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में प्रख्यात गायिका अष्विनी भिडे देशपाण्डे का गायन होगा, वे पंडित संजीव अभ्यंकर के साथ ‘जसरंगी जुगलबंदी‘ पेश करेंगी। संगीत के कार्यक्रम का समापन विश्वविख्यात गायक पद्मविभूषण पंडित जसराज के गायन के साथ 5 नवम्बर की सुबह होगा।
साभार-khaskhabar.com












