BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- मैं विकास हूं, मैं गुजरात हूं...

पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- मैं विकास हूं, मैं गुजरात हूं...गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गुजरात गौरव यात्रा के समापन के मौके पर आयोजित गुजरात गौरव महासम्मेलन में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कांग्रेस को विकास विरोधी बताते हुए कहा कि देश की यह सबसे पुरानी पार्टी भ्रष्टाचार की पोषक है। कांग्रेस को वंशवाद की पार्टी बताते हुए पीएम ने बीजेपी को आदर्शों और सच्चे लोकतंत्र वाली पार्टी बताया। मोदी ने कहा कि यह चुनाव विकासवाद की जंग है और उनके लिए (कांग्रेस) वंशवाद की जंग है। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में विकासवाद जीतने वाला है, वंशवाद हारने वाला है। पीएम ने कांग्रेस को जमानती पार्टी तक बता डाला।

 

पीएम मोदी ने जीएसटी को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जीएसटी को लेकर कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है। जीएसटी के फैसले में कांग्रेस सरकारों की रजामंदी थी। मोदी ने नोटबंदी को लेकर कहा कि 8 नवंबर को कांग्रेस ब्लैक डे मनाएगी और मैं ब्लैक मनी से मुक्ति का पर्व मनाऊंगा।

 

पीएम मोदी ने गुजरात गौरव यात्रा के समापन पर गांधीनगर के भाट गाम में कार्यकर्ताओं की एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर चौतरफा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी तो राजनीतिक आंदोलन करने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं पर केस कर दिए जाते थे। उन्हें 21 दिन और एक महीने तक की सजा दे दी जाती थी। ऐसे जुल्म और अत्याचार सहकर बिना डरे, बिना झुके बीजेपी के कार्यकर्ता सीना तानकर खड़ा रहे। उन्होंने कहा, आज पूरे देश में बीजेपी का ध्वज फहरा रहा है।

 

कांग्रेस पर काफी आक्रमक नजर आ रहे पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि कांग्रेस यह चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ेगी, लेकिन वह विकास को ही गाली दे रही है। उन्होंने कहा, कांग्रेस विकास के मुद्दे पर हमेशा भागती रही है। वह विकास के मुद्दे पर चुनाव लडऩे की हिम्मत ही नहीं कर सकती है। कांग्रेस सांप्रदायिक तनाव, लोगों को भडक़ाना, जातिवादी जहर, लोगों को बांटना, लोगों को भ्रमित करके चुनाव निकाल देती है। विकास जैसे मजबूत मुद्दे पर कांग्रेस को चुनाव लडऩे की हिम्मत ही नहीं है। कांग्रेस कभी गुजरात का भला नहीं कर सकती है।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस कभी भी गुजरात और गुजरातियों को पसंद नहीं करती है। सरदार बल्लभ भाई पटेल का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि सभी को पता है कि कांग्रेस ने पटेल के साथ क्या किया। उन्होंने कहा, पटेल की बेटी मनीबेन पटेल के साथ भी कांग्रेस का व्यवहार कैसा रहा यह सबको पता है। पूर्व पीएम मोरारजी देसाई के खिलाफ कांग्रेस की टोली ने काम किया। मोरारजी को हर प्रकार से नेस्तनाबूद करने के लिए यह परिवार पूरी ताकत से जुट गया था। बाबूभाई जसभाई की सरकार जब गुजरात में बनी थी, उसी दिन कांग्रेस के भ्रष्टाचार का घड़ा फूट गया था। कांग्रेस ने जसभाई को भी हटा दिया। माधव सिंह सोलंकी को भी परिवार को बचाने के लिए इस्तीफा देना पड़ा था। कांग्रेस गुजरात के नेताओं को खत्म करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। कांग्रेस को गुजरात के प्रति द्वेष, गुजरातियों के प्रति द्वेष है। सरदार सरोवर बांध की योजना पटेल ने बनाई थी, इसलिए कांग्रेस ने इसे 50 सालों तक पूरा ही नहीं होने दिया था। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें भी जेल में डालने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा, मुझे जेल में डालने के लिए अमित शाह को जेल में जबतक नहीं डालेंगे, मोदी तक नहीं पहुंच पाएंगे। आज सच सामने है। हम कहां हैं, आप कहां हैं। पीएम ने कहा कि कांग्रेस किसी काम को पूरा करने में रुचि नहीं रहती है। जब कुछ नहीं चला तो कांग्रेस ने विकास को ही गाली देनी शुरू कर दी। कांग्रेस पार्टी के जेहन में विकास से नफरत है। पीएम ने पूछा कि आखिर किसे विकास की जरूरत नहीं है। बिना विकास के देश आगे कैसे बढ़ेगा। दरअसल, कांग्रेस को एक ही चीज की आदत लगी है और वह है भ्रष्टाचार की। उनकी सरकारें, नेता और उनका परिवार सब भ्रष्टाचार में डूबे हैं। जेल से सजा काटकर आए लोगों के साथ कांग्रेस कंधे से कंधा मिलाकर चलती है। कांग्रेस जमानती पार्टी है। पीएम ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि गुजरात की जनता बीजेपी को जीत दिलाएगी।

 

आपको बता दें कि बीजेपी ने पाटीदारों को साधने के लिए गुजरात गौरव यात्रा निकाली थी, अब इसके समापन के जरिये वह अपनी ताकत दिखाना चाहेगी। जनसभा में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद हैं। इससे पहले गुजरात विजय रुपाणी खुद पीएम मोदी के स्वागत के लिए हवाई अड्डे पहुंचे। 

 

विजय रुपाणी ने गुजराती में ही जनसभा को संबोधन दिया। रुपाणी ने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद वोटबैंक की राजनीति करती है। कांग्रेस ने देश को गरीबी, महंगाई, भ्रष्टाचार दिया है। कांग्रेस जहां विकास का मजाक बनाती है, वहीं हम विकास का मिजाज रखते हैं। बीजेपी की सरकार किसानों की सरकार है, गरीबों की सरकार है।

 

रुपाणी ने कहा, राज्य सरकार पर 700 करोड़ रुपये का कर्ज है। लेकिन राज्य की तिजोरी किसानों के लिए खुली हुई है। बीजेपी के शासन में गुजरात ने जबरदस्त विकास किया है। गुजरात नंबर-1 है। औसत विकास दर के मामले में गुजरात नंबर-1, इंडस्ट्रियल आउटपुट में, कपास उत्पादन में, दरियाई मत्स्य उत्पादन में, कोल्ड स्टोरेज की कैपासिटी में, दुग्ध उत्पादन में, एफडीआई में गुजरात नंबर-1 है।

 

कांग्रेस को समूल उखाड़ फेंकेंगे : अमित शाह

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, मेरी नजर जहां तक जा रही है, बीजेपी के ही कार्यकर्ता दिखाई दे रहे हैं। बीते दिनों एक टेलीविजन से चर्चा हो रही थी, जहां मुझसे पूछा गया कि आप गुजरात विधानसभा चुनाव में 150 सीटें जीतने की बात कह रहे हैं, लेकिन जो यह रैली देख रहे होंगे, वे समझ जाएंगे कि हम 150 नहीं 200 सीटें जीतने जा रहे हैं।

 

अमित शाह ने कहा कि बीजेपी आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक और कच्छ से असम तक एक मजबूत संगठन बन चुका है। बीजेपी के कार्यकर्ता सामान्य जीत के लिए नहीं लड़ते। मैं बीजेपी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि गुजरात में वे कांग्रेस को समूल उखाड़ फेंकें। हमारी सरकार ने पूरे देश में विकास की नयी व्याख्या तैयार की। अब पूरे देश में एक ही बात होती है कि नरेंद्र मोदी का गुजरात मॉडल विकास का सर्वश्रेष्ठ मॉडल है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More