BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जैन मुनि शांति सागर ने कबूला: बनाए थे लडकी के साथ शारीरिक संबंध

जैन मुनि शांति सागर ने कबूला: बनाए थे लडकी के साथ शारीरिक संबंधनई दिल्ली। रेप केस में फंसे जैन मुनि शांति सागर ने कबूल लिया है कि उन्होंने पीडित लडकी के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। जैन मुनि ने मेडिकल जांच के दौरान कहा कि उसने लडकी के साथ सहमति से शारीरिक संबंध बनाए थे। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें जानबूझकर रेप केस मेंं फंसाया जा रहा है। जैन मुनि शांति सागर ने कहा कि वह लडकी को पिछले 5-6 माह से जानते हैं। उनका कहना है कि लडकी पहली बार सपरिवार उनके मिलने सूरत आई थी। साथ ही उन्होंने बताया कि टीमलियावाड नानपुरा धर्मशाला में लडकी की रजामंदी से उनके बीच शारीरिक संबंध बने थे। जब डॉक्टर ने उनसे पूछा कि आपने साधु होते हुए ऐसा किया तो जैन मुनि ने अपना सिर झुका लिया। 

 

कौन है यह जैन मुनि शांति सागर: 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जैन मुनि शाति सागर का पहले नाम गिरिराज शर्मा था। गिरिराज शर्मा एक जैन संत के संपर्क में आया और 22 की उम्र में दीक्षा ली। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दीक्षा लेने से पहले वह मौज-मस्ती भरी जिंदगी जीता था। गिरिराज शर्मा मध्य प्रदेश के गुना में रहता था। उसके पिता का नाम सज्जनलाल शर्मा था और वे हलवाई थे लेकिन वह अपने पिता से अलग अपने ताऊजी के पास गुना में रहता था। उसे क्रिकेट खेलना पसंद था और वह अपने नए कपडे, हेयर स्टाइल और फैशनेबल लुक के कारण दोस्तों के बीच मशहूर था। 

लडकी ने लगाए ये आरोप:रेप पीडिता ने पुलिस को बताया कि वो अपने माता-पिता के साथ शांतिसागर के आश्रम गई थी। उसे मुनि ने मंत्र जाप करने के बहाने रात में रुकने के लिए कहा और उसके माता-पिता को वापस भेज दिया। इसके बाद मुनि ने लडकी को धमकाते हुए रेप किया और किसी को बताने पर उसके माता-पिता को मार डालने धमकी भी दी।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More