देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
अनार को सबसे ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक और पोषक तत्वों से भरपूर फल माना जाता है जो स्वाद और जायके से भरपूर है। अनार में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन सी, के होता है। अनार को आहार योजना में शामिल करना चाहिए। इससे पेट के आसपास की चर्बी कम हो जाती है।
चेहरे पर स्क्रब अनार के छिलके, मृत त्वचा को निकालने में सहायक होते हैं। इसके इस्तेमाल से ब्लैक और व्हाइट हैड्स निकल जाते हैं, अनार छिलकों का पाउडर बना लें, इसमें ब्राउन सुगर और शहद को मिला लें और चेहरे पर लगाएं, इससे चेहरे पर निखार आता है। अनार में पाएं जाने वाले फोटोकेमिकल्स एरोमाटेज एंजाइम को रोकता है। यह एंजाइम एंड्रोजन हार्मोन को एस्ट्रोजन हार्माेन में बदल देता है जो ब्रेस्ट कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी होने में अहम भूमिका निभाता है। यह तत्व एरोमाटेज एंजाइम के असर को खत्म कर देता है और कैंसर से बचने में मदद मिलती है। इसके अलावा अनार में ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं जो स्तन कैंसर को रोकने में प्रभावी होते हैं। स्तन कैंसर से पीडित ज्यादातर महिलाएं एरोमाटेज एंजाइम को खत्म करने वाली दवाएं लेती हैं जिससे एस्ट्रोजन हार्मोन का विकास नहीं हो सके।
अनार के सेवन से हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को भी कम किया जा सकता है। गर्मियों में सही खान-पान के लिए अनार को भी अपने आहार में शामिल करना चाहिए। इसेस पाचन संबंधी समस्याओं में तो आराम मिलता ही है, साथ ही इसके नियमित सेवन से धमनियों भी ठीक रहती है। आजकल आये दिन स्तन कैंसर के मामले सुने में आते ही रहते हैं। इसलिए डॉक्टर्स ने महिलाओं को स्तन कैंसर से बचने के लिए पूरी जानकारी और इसके अलावा खानपान पर खासतौर पर ध्यान देना चाहिए को कहा है। महिलाओं को स्तन कैंसर से बचने के लिए अनार का खूब सेवन करना चाहिए। वैसे तो अनार गुणकारी फल है। वहीं एक रिसर्च के अनुसार, अनार का स्तन कैंसर में फायदे के बारे में पता लगाया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
अनार देवी खंडेलवाल पालिटेक्निक की छात्राओं ने लिखा सीडीओ को पत्र
टमाटर है स्वादिष्ट है और स्वास्थ्यवर्धक भी
तीखी हरी मिर्च के स्वास्थ्यवर्धक लाभ