BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मोदी, योगी पर भडके प्रकाश राज, कहा- ये तो मुझसे भी बडे ऐक्टर

मोदी, योगी पर भडके प्रकाश राज, कहा- ये तो मुझसे भी बडे ऐक्टर बेंगलुरू। वरिष्ठ कन्नड़ पत्रकार और कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी की आलोचना करते हुए दक्षिण भारत के लोकप्रिय अभिनेता प्रकाश राज ने कहा है कि यह निराशाजनक है कि प्रधानमंत्री सोशल मीडिया पर उन लोगों को फालो करते हैं, जो लंकेश की हत्या का जश्न मनाते हैं। बेंगलुरू में डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवायएफआई) की 11वीं राज्यस्तरीय बैठक में राज ने कहा, गौरी के हत्यारों को अभी तक पकड़ा नहीं गया है। लेकिन निराशाजनक बात यह है कि लोग सोशल मीडिया पर उनकी मौत का जश्न मना रहे हैं और घृणा फैला रहे हैं। 

 

उन्होंने कहा, कुछ लोग जो गौरी की हत्या का जश्न मना रहे हैं, उन्हें ट्वीटर पर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फालो भी करते हैं। हमारे पास ऐसा प्रधानमंत्री है, जो इस घटना पर आंखें बंद कर लेता है। राज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, जब आप आदित्यनाथ के बयानों को सुनते हैं, तब आप यह नहीं समझ पाते कि वह एक मुख्यमंत्री हैं या एक पुजारी हैं। उन्होंने व्यंग्यात्मक भावना से कहा, आदित्यनाथ मुझसे भी अच्छा अभिनेता है। मैं सोच रहा हूं कि मुझे अपने सारे राष्ट्रीय पुरस्कार उन्हें दे देने चाहिए। राज के वक्तव्य को साफ करते हुए, डीआईएफआई के राज्य अध्यक्ष मुनीर कटिपल्ला ने कहा, यह केवल एक व्यंग्यपूर्ण टिप्पणी थी, जिसमें प्रकाश राज ने उल्लेख किया था कि आदित्यनाथ कैसे मुख्यमंत्री की तरह काम करने की कोशिश कर रहे हैं। 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More