BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

देशभर में आज से बदल जाएंगे बैंक से लेकर हाईवे तक के ये पांच नियम

देशभर में आज से बदल जाएंगे बैंक से लेकर हाईवे तक के ये पांच नियमनई दिल्ली। आज एक अक्टूबर से देश में पांच बडे नियमों में बदलाव होने जा रहे है। एसबीआई बैंक के खाताधारकों को अकाउंट में मिनिमम बैलेंस रखने के मामले में फोरी राहत मिली है, वहीं आज से देश के सभी नेशनल हाईवे पर इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन की शुरूआत होने जा रही है। 

 

एसबीआई ने घटाई मिनिमम बैलेंस लिमिट-

एसबीआई बैंक ने मेट्रो शहरों में मिनिमम बैलेंस लिमिट 5,000 रुपये से घटाकर 3,000 रुपये कर दिए है। इस बदलाव से करीब पांच करोड़ खाताधारकों को फायदा होगा। जुर्माना भी घटा दिया गया है। पहले मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर जुर्माने के रूप में 40 से 100 रुपये तक वसूले जाते थे और उस पर सर्विस टैक्स भी लगाया जाता था लेकिन अब उसे घटाकर 30 से 50 रुपये कर दिया गया है। छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में मिनिमम बैलेंस मेनटेन नहीं करने पर 25 से 75 रुपये का जुर्माना लगता था जिसे घटाकर 20 से 40 रुपये कर दिया गया है। 

 

लगातार विरोध और सरकार की अपील के बाद एसबीआई ने यह फैसला किया है। एसबीआई ने पेंशन खाता धारकों, सरकार की सामाजिक योजनाओं के लाभार्थियों और नाबालिगों के खातों को मिनिमम एवरेज बैलेंस की जरूरत से बाहर रखने का भी फैसला किया है।

 

अकाउंट बंद करवाने पर फीस नहीं-

एसबीआई में अकाउंट बंद करवाने पर कोई फीस नहीं लगेगी, बशर्ते खाता एक साल पुराना हो। अगर कोई खाता खोलने के 14 दिन बाद और एक साल से पहले अकाउंट बंद करवाता है तो उसे 500 रुपये और जीएसटी देना होगा। पुराने चेक मान्य नहीं होंगे-

जिन लोगों के पास एसबीआई में मर्ज हो चुके बैंकों की चेकबुक हैं। इन बैंकों की पुरानी चेक बुक और आईएफएससी कोड 30 सितंबर के बाद मान्य नहीं होंगे।

 

नेशनल हाईवे पर इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन

आज से नेशनल हाईवे के सभी लेन पर इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन की शुरुआत हो रही है। यानी अगर आपने अपनी गाड़ी पर आरएफआईडी टैग लगाया है तो आपको टोल पर रूकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

 

कॉल रेट होगी सस्ती -

आज से कॉल रेट सस्ता होने की भी उम्मीद है, क्योंकि ट्राई ने पिछले दिनों जो इंटरकनेक्शन चार्ज घटाया था वो आज से लागू हो रहा है। इंटरकनेक्शन चार्ज 14 पैसे प्रति मिनट से घटकर 6 पैसे प्रति मिनट हो जाएगा।

इंटरकनेक्शन यूसेज चार्ज वो फीस होती है, जिसे टेलिकॉम कंपनियां उस दूसरी कंपनी को देती है, जिसके नेटवर्क पर कॉल खत्म होती है। आईयूसी चार्ज कम होने पर उम्मीद की जा रही है कि अब टेलीकॉम कंपनियां कॉल रेट भी कम करेंगी।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More