देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्ति किए है। राष्ट्रपति ने ज्यादार उन राज्यों के राज्यपाल बदले है जहां, केन्द्र में सत्तारूढ बीजेपी के करीब स्थाई सरकारें है। इसमें भी अधिकतर पूर्वोंतर के राज्य शामिल है।
चीन से लगी अंतराष्ट्रीय सीमा के चलते सुरक्षा के लिहाज से हमेशा संवेदनशील अरुणाचल प्रदेश में ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं सत्यपाल मलिक को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। आपको बता दें कि सत्यपाल मलिक बीजेपी की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के निधन के बाद से राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहे तमिलनाडु में सरकार ने बनवारी लाल पुरोहित को राज्यपाल नियुक्त किया है। बता दें कि बनवारी लाल नागपुर लोकसभा सीट से चार बार सासंद रहे हैं। तीन बार कांग्रेस के टिकट पर और एक बार बीजेपी के टिकट पर। प्रोफेसर जगदीश मुखी को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि गंगा प्रसाद को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है। आपको बता दें कि प्रोफेसर जगदीश मुखी इससे पहले अंडमान निकोबार द्वीप समूह केंद्र शासित क्षेत्र के उप-राज्यपाल थे। अब उनकी जगह एडमिरल (सेवानिवृत्त) देवेंद्र कुमार जोशी लेंगे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
केरल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर की लैडिंग के दौरान टला हादसा, सुरक्षा में चूक उजागर
जैसलमेर में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति की अगवानी की
20-21 अक्टूबर को विधानसभा का विशेष सत्र अवैध : पंजाब के राज्यपाल