देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
घरेलू औषधि के तौर पर अजवायन का इस्तेमाल काफी पहले से होता आ रहा है अजवाइन कई स्वास्थ्य के लिए जाना जाता है। तभी तो यह जडी बूटी हर किचन का राज करता है। अगर आप पेट की दर्द से परेशान हैं तो घरेलू उपचार के रूप में तुरन्त अजवाइन का इस्तेमाल करें। आप पेट की दर्द से राहत महसूस करेंगे। अजवाइन में आयोडिन, कैल्शियम, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। अगर आप रोजाना सुबह आधा चम्मच अजवाइन के पानी को उबालकर पिएं तो ऐसा करने से हमारे शरीर में कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं। तो आइये विस्तार से जानते हैं अजवाइन की खूबियों के बारे में...मौसम के बदलते ही सर्दी, खांसी, कफ या फिर जुकाम जैसी बीमारी से हम सब ग्रस्त हो ही जाते हैं। तो ऐसे में अजवाइन के पानी का सेवन कर सकते हैं अजवायन पाचन शाक्ति को मजबूत करता है और कमर दर्द से भी राहत देता है। इसके अलावा बुखार में भी यह काफी फायदेमंद है।
अजवाइन से अस्थमा से पेरशान व्यक्ति के लिए अजवाइन बहुत मुफीद चीज है। अजवाइन के धुएं की सांस लें। ये आपके लिए काफी लाभकारी साबित होगी। अगर आप अपना वजन घटना चाहती हैं, तेा ऐसे में आपको रोजाना सुबह अजवाइन का पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म बढता है और वजन धीरे-धीरे घटता है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
अंजीर में समाएं औषधिय गुण, करें कई रोगों का नाश
ठंड के सीजन में अजवायन के लाभ ही लाभ
दादी मां के नुस्खे अजवायन बिना अधूरी....