देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के बढते दामों से आम लोग काफी परेशान है लेकिन केन्द्रीय पर्यटन मंत्री के जे अल्फोंस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल खरीदने वाले लोग भूखे नहीं मर रहे हैं। अल्फोंस ने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों से मिलने वाला पैसा गरीबों के कल्याण में खर्च किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने यह फैसला सोच समझकर लिया है। अल्फोंस ने कहा कि जिनके पास कार और बाइक है, वहीं लोग पेट्रोल खरीदते हैं और वे भूख से नहीं मर रहे।
जो लोग इसे वहन कर रहे हैं, उन्हें टैक्स देना ही होगा। अल्फोंस ने कहा कि हमने टैक्स इसलिए लगाया है ताकि देश के गरीब लोगों को बेहतर जीवन मिल सके। उन्हें शौचालय और आवास जैसी सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने यह भी कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों से जो पैसा मिल रहा है वह पीएम या मंत्री चुरा नहीं रहे हैं। अल्फोंस ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों के लिए है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां बिल्कुल स्पष्ट और सिंपल है। उन्होंने कहा कि यह सरकार गरीबों के लिए है और उनके लिए घर बनाना, स्कूल, बिजली और शौचालय की सुविधाएं देना हमारा मकसरद है और इसके लिए बहुत सारा पैसा चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए हम उन लोगों पर टैक्स लगाने जा रहे हैं जो वहन कर सकते हैं।
यूपीए के मंत्री खा गए देश का पैसा:
इस दौरान अल्फोंस ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपीए के कार्यकाल में जो भी पैसा सरकार को मिला, मंत्रियों ने खा लिया, चुरा लिया। साथ ही उन्होंने कहा कि यूपीए के मंत्रियों और उनकी पार्टी के सदस्यों ने देश को तहस नहस कर दिया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
आज से देशभर में लागू हुए 6 बड़े बदलाव : रेल सफर महंगा, आधार जरूरी, कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता
शिवसेना हिंदू सिख विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुए आरोपी
महाबोधि मंदिर परिसर में 2 महिला पुलिसकर्मियों को रील्स बनाना पड़ा महंगा, हुई निलंबित