BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जन्मदिन पर मोदी ने मां से लिया आशीर्वाद, देश को सौंपेंगे सरदार सरोवर बांध

जन्मदिन पर मोदी ने मां से लिया आशीर्वाद, देश को सौंपेंगे सरदार सरोवर बांधगांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे है। इस मौके पर पीएम मोदी अपने गृह राज्य गुजरात पहुंचे। सबसे पहले वह गांधीनगर पहुंचे और अपनी मां हीराबेन से आशीर्वाद लिया। यहां पीएम मोदी से मिलने के लिए आस-पास के पडोस के कई बच्चे भी पहुंच गए। पीएम मोदी पहले भी अपने जन्मदिन पर मां से मुलाकात करके आशीर्वाद लेते रहे हैं। आज भी जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने यह परंपरा निभाई। अब वह सरदार सरोवर बांध देश को समर्पित करने के साथ यहां दो रैलियों को भी संबोधित करेंगे।

 

मोदी आज जन्मदिवस पर अपने पसंदीदा सरदार सरोवर बांध परियोजना और सरदार वल्लभ भाई पटेल की याद में बने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का भी दौरा करेंगे। 182 मीटर ऊंची स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की पहल मोदी ने की थी और वह काफी समय से सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई बढ़ाने के भी पक्ष में हैं। इस बांध की ऊंचाई हाल ही में बढ़ाकर 138.68 मीटर की गई है।

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 67वें जन्मदिन के अवसर पर रविवार को अपने गृह राज्य गुजरात में रहेंगे और इस दौरान सरदार सरोवर बांध देश को समर्पित करने के साथ यहां दो रैली भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपनी मां से भी मुलाकात कर सकते हैं, जन्मदिन के अवसर पर वह इस परंपरा को पहले भी निभाते रहे हैं। मोदी जन्मदिवस पर अपने पसंदीदा सरदार सरोवर बांध परियोजना और सरदार वल्लभ भाई पटेल की याद में बने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भी दौरा करेंगे।

 

182 मीटर लंबे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की पहल मोदी ने की थी और वह काफी समय से सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई बढ़ाने के भी पक्ष में हैं। इस बांध की ऊंचाई हाल ही में बढ़ाकर 138.68 मीटर की गई है। एक अधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, बांध की ऊंचाई बढऩे से प्रयोग करने वाली जलक्षमता 4.73 एकड़ फीट(एमएएफ) हो जाएगी, जिससे गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के लोगों को फायदा होगा। विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस परियोजना से गुजरात के जल रहित क्षेत्रों में नर्मदा के पानी को नहर और पाइपलाईन नेटवर्क के जरिये पहुंचाने में मदद मिलेगी। सिंचाई सुविधा में विस्तार होगा, जिससे 10 लाख किसान लाभान्वित होंगे और कई गावों में पीने का पानी पहुंचेगा और यह चार करोड़ लोगों को फायदा पहुंचाएगा।

 

इस परियोजना को जल ट्रांसपोर्ट के सबसे बड़े मानव प्रयासों के रूप में देखा जा रहा है। इससे प्रतिवर्ष 100 करोड़ यूनिट जलबिजली पैदा होने की संभावना है। सरदार बांध का दौरा करने के बाद, प्रधानमंत्री साधु बेट जाएंगे, जहां स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और इससे संबंधित सरदार वल्लभ भाई पटेल स्मारक परिसर का निर्माण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया, प्रधानमंत्री को इस परियोजना के काम की प्रगति का संक्षिप्त विवरण भी दिया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत 182 मीटर लंबा मूर्ति, एक प्रदर्शनी हॉल और एक आगंतुक केंद्र बनाया जाए रहा है।

रधानमंत्री नर्मदा महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे और दभोई में लोगों को संबोधित करेंगे। समारोह के दौरान वह राष्ट्रीय जनजाति स्वतंत्रता सेनानियों के लिए संग्रहालय की आधारशिला रखेंगे। मोदी बाद में अमरेली जाएंगे, जहां वह एपीएमसी के नए मार्केट यार्ड का उद्घाटन करेंगे। वह मधु उत्पादन केंद्र की आधारशिला और अमर डेयरी के नए प्लांट का उद्घाटन भी करेंगे। वह अमरेली में सहाकार सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More