देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नाएप्यीडॉ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की म्यांमार यात्रा का आज दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री कल चीन से म्यांमार पहुंचे। यहां आज वो म्यांमार की नेता आंग सान सू की से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के दौरान रोहिंग्या शरणार्थियों का मुद्दे पर भी बातचीत होने के उम्मीद है।
पीएम मोदी के म्यांमार दौरे को इन दो कारणों से बहुत अहम माना जा रहा है। पहली वजह ये है कि चीन की बढ़ती दादागीरी के बीच भारत के लिए अपने पड़ोसी म्यांमार को अपने खेमे में मजबूती से बनाए रखना जरूरी है। भारत और म्यांमार की 1,640 किलोमीटर लंबी सीमा उग्रवाद से जूझ रहे मणिपुर-नागालैंड से होकर गुजरती है। इस सीमावर्ती इलाके में उग्रवाद पर काबू पाने के लिए भी दोनों देशों में सहयोग बेहद ज़रूरी है।
पीएम मोदी की मौजूदा यात्रा को बेहद अहम इसलिए भी माना जा रहा है, क्योंकि उनकी इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रोहिंग्या मुस्लिमों के मुद्दे पर भी बातचीत होने के आसार हैं। भारत म्यांमार से पलायन करके आ रहे रोहिंग्या मुस्लिमों की हालत से चिंतित है। ऐसे करीब 40 हजार रोहिंग्या शरणार्थी अभी गैरकानूनी तौर पर भारत में रह रहे हैं. भारत सरकार उन्हें वापस भेजने की तैयारी कर रही है।
आपको बता दें कि कल केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हमारी स्थिति साफ है। रोहिंग्या अवैध शरणार्थी हैं। वह भारत के नागरिक नहीं हैं। इसलिए कानून को ध्यान में रखते हुए उन्हें वापस भेजा जाएगा।
रोहिंग्या मुस्लिम शरणार्थियों का ये मुद्दा आज म्यांमार की नेता आंग सान सू की से पीएम मोदी की मुलाकात के दौरान उठा सकते है।
म्यांमार में पीएम मोदी का कार्यक्रम---
सुबह 830 बजे : आंग सान सू की के साथ मुलाकात
सुबह 920 बजे : प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत
सुबह 10.05 बजे : समझौते पर हस्ताक्षर
दोपहर 1 बजे : बागान के लिए रवाना होंगे
दोपहर 2.10 बजे : बागान के मंदिर में जाएंगे
दोपहर 3.05 बजे : बागान टावर जाएंगे
दोपहर 3.35 बजे : यांगून के लिए निकलेंगे
शाम 6.45 बजे : यांगून में भारतीय समुदाय के लोगों के बीच कार्यक्रम
साभार-khaskhabar.com













Related Items
छह दशकों की फिल्मी यात्रा का अंत, धर्मेंद्र की याद में गमगीन हुआ बॉलीवुड
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
मानसून का कहर : हिमाचल के किन्नौर में फटा बादल, कैलाश यात्रा पर लगी ब्रेक: ITBP ने 413 तीर्थयात्रियों को ज़िपलाइन से बचाया