BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

लेनोवो ने टैबलेट सेगमेंट में सैमसंग को पछाड़ा : आईडीसी

लेनोवो ने टैबलेट सेगमेंट में सैमसंग को पछाड़ा : आईडीसीनई दिल्ली। देश के टैबलेट खंड में लेनोवो ने सैमसंग को मात देकर बाजार में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। साल 2017 की दूसरी तिमाही में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 21.8 फीसदी रही। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। रिसर्च फर्म इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) की रिपोर्ट के मुताबिक लेनोवो के टैबलेट बिक्री में 12.6 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया, जिसमें मुख्य रूप से वाणिज्यिक खंड में अच्छी बिक्री का हाथ रहा। लेनोवो की टैबलेट बिक्री का करीब 80 फीसदी हिस्सा सरकार, शिक्षण संस्थानों और बड़े उद्यमियों द्वारा की गई खरीद का है। 

 

आईडीसी इंडिया के एसोसिएट मार्केट एनालिस्ट (क्लाइंट डिवाइस) सेल्सो गोम्स ने कहा, वाणिज्यिक खंड में वृद्धि का प्रमुख कारक सरकार और शिक्षा क्षेत्र की डिजिटल परियोजनाएं हैं। आईडीसी ने यह रिपोर्ट कैलेंडर वर्ष के आधार पर तैयार की है। सैमसंग की बाजार हिस्सेदारी 20.6 फीसदी रही और यह फिसल कर दूसरे स्थान पर आ गया। 

 

आईडीसी की रिपोर्ट में कहा गया कि देश में समीक्षाधीन तिमाही में कुल 7,22,000 टैबलेट्स की बिक्री हुई, जिसमें सभी ब्रांड्स के टैबलेट शामिल थे। वाणिज्यिक खंड में अच्छी बढ़त के बावजूद कुल टैबलेट बिक्री में पिछली तिमाही की तुलना में महज 2.9 फीसदी की वृद्धि हुई।

 

साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More