देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
सौंफ को मसलों की रानी और पान की जान भी कहा जाता है। सौंफ के दानों का सेवन कर हम अपने मुंह को फ्रेश करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। लेकिन क्या आप इस बात को जानती हैं कि सौंफ की चाय भी बनती है जो कि कई रोगों से निजात दिलाने में मदद करती है। आइये जानते हैं ऐसी ही कुछ बीमारियों के बारे में जो कि सौंफ की चाय का सेवन करके दूर की जा सकती हैं। सौंफ में तांबा आयरन, पोटेशियम, मैंग्गनीस, जिन्क, कैल्शियम और मैग्नेशियम जैसे मिनरल्स पाये जाते हैं। तो आइये जानते हैं सौंफ खाने के लाभ के बारे में...सौंफ की चाय का सेवन करके आप जॉन्डिस के खतरे को कम कर सकती है, इसी के साथ यह किडनी के कार्य को तेज करके हमारे खून को साफ करती है।सौंफ के छोटे-छोटे दाने हरे होते हैं। आम तौर पर सौंफ छोटी और बडी दो प्राकर की होती है। दोनों ही खुशबूदार होती है। सौंफ का उपयोग अचारों और सब्जियों में को रूचिकर जायेकदार बनाने के अतिरिक्त औषधि के रूप में भी बहुत अधिक होता है। आयुर्वेद के अनुसार सौंफ त्रिदोष नाशक है।
रातभर ठीक से ना सोने से हमारी आंखों में सूजन हो जाती है, इसके लिए आप सौंफ की चाय बनाए और फिर रूई इसमें डुबोकर अपनी आंखों को 10 मिनट के लिए सेंके।अगर आपकी बॉडी में किसी तरह की सूजन होती है, इस सूजन को दूर करने के लिए आप वजन को बढने से रोक सकती है। यह आपके मेटोबॉलिज्म को भी बढाती है। इसी के साथ इससे शरीर का फैट भी कम होता है।साभार-khaskhabar.com













Related Items
कोविड मरीज की मौत के बाद लखनऊ के डॉक्टर पर हमला
दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ मारपीट, तबलीगी जमात से जुडा है आरोपी
दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ मारपीट