BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

‘पद्मावती’ के लिए रणवीर और शाहिद से ज्यादा मेहनताना लिया दीपिका ने

‘पद्मावती’ के लिए रणवीर और शाहिद से ज्यादा मेहनताना लिया दीपिका नेसंजय लीला भंसाली अपनी आने वाली फिल्म ‘पद्मावती’ के लिए दिन रात एक कर रहे हैं। लेकिन कुछ दिनों पहले पद्मावती के शूटिंग पर मचे बवाल ने फिल्ममेकर की रातों की नींद उड़ा दी थी। अब इस फिल्म को लेकर बड़ा खबर आई है। बता दें कि बॉलीवुड में एक वक्त था जब फिल्मों में काम करने के लिए एक्ट्रेस को हीरो से कम अमाउंट मिला करता था। लेकिन अब जमाना बदल रहा है। खबर है कि फिल्म ‘पद्मावती’ के लिए एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को अपने को-एक्टर रणवीर सिंह और शाहिद कपूर से ज्यादा रकम मिली है। फिल्म पद्मावती के लिए दीपिका को करीब 13 करोड़ रुपए मिले हैं। वहीं रणवीर सिंह और शाहिद कपूर को 10 करोड़ रुपए की राशि मिली है। सूत्रों के मुताबिक, संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर दीपिका को हाई अमाउंट पर साइन किया गया है। वहीं फिल्म के लिए दीपिका के मुकाबले रणवीर और शाहिद को कम पैसा दिया गया है। फिल्म की 95 प्रतिशत शूटिंग लगभग खत्म हो चुकी है। साथ ही फिल्म के एक्टर्स शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण ने अपनी फिल्म की शूटिंग को पूरा कर लिया है। बता दें कि फिल्म नवंबर में रिलीज होनी थी।मगर सूत्रों को मिली जानकारी के अनुसार फिल्म अब अगले साल अप्रैल में रिलीज होने की गुंजाईश है। इतना ही नहीं इंडस्ट्री जानकर भी इस खबर से वाकिफ रखते है की फिल्म अगले साल यानी की अप्रैल 2018 को रिलीज होगी।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More