BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नींबू है स्वास्थ्यवर्धक

नींबू है स्वास्थ्यवर्धकनींबू स्फूर्तिदायक और रोग निवारक फल है। जैसा कहा गया है कि रोज एक सेब खाओ और डॉक्टर को दूर भगाओ, उसी तरह रोज 10 बूंदे नींबू की पियो और डॉक्टर को दूर भगाओ। इसका रंग हरा या पीला तथा स्वाद खट्टा होता है। इसके रस में 5 प्रतिशत साइट्रिक अम्ल होता है। इसमें फ्लेवनॉयड्स होते हैं जो पाचन तंत्र को ठीक रखते हैं। यही वजह है कि पेट खराब होने पर नींबू पानी पिलाया जाता है। इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर में पोप्टिक अल्सर नहीं बनने देता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी और पोटेशियम घुलनशील होते हैं। जिसके कारण ज्यादा मात्रा में इसका सेवन भी नुकसानदायक नहीं होता। साफ-सुथरी और दमकती त्वचा के लिए भी यह अच्छा ऑप्शन है। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की कोशिकाओं को सुरक्षित रखते हैं, दाग हल्के करते हैं और त्वचा को अल्ट्रावॉयलेट किरणों से दूर रखते हैं। रोजाना एक गिसाल गुनगुना नींबू पानी के इस्तेमाल से शरीर में मौजूद अतिरिक्त फैट को कम करता है। नींबू में ए, बी और सी विटामिनों की भरपूर मात्रा है-विटामिन ए अगर एक भाग है तो विटामिन बी दो भाग और विटामिन सी तीन भाग। विटामिन सी से भरपूर नींबू शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के साथ ही एंटी आक्सीडेंट का काम भी करता है और कोलेस्ट्रोल भी कम करता है।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More