BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ओरिएंट बेल ने टाइल बुटीक लांच किया

ओरिएंट बेल ने टाइल बुटीक लांच कियानोएडा। भारतीय टाइल उद्योग के प्रमुख ब्रांड्स में से एक ओरिएंट बेल लिमिटेड (ओबीएल) ने गुरुवार को नोएडा में चैनल पार्टनर (भागीदार) गुप्ता स्टील (इंडिया) के साथ मिलकर ओरिएंट बेल टाइल बुटीक (ओबीटीबी) लांच किया।

 

इस बुटीक में ओरिएंट बेल लिमिटेड ने नवीनतम पैटर्न एवं शेड्स का आकर्षक संग्रह पेश किया गया है। इन टाइल्स में डिजिटल टाइल टेक्नॉलॉजी पर बल दिया गया है, जिसमें स्टोन, सैंड, वूड, मार्बल और नैचुरल लुक टाइल्स शामिल हैं। 

 

कंपनी ने ओबीएल सेरेमिक, डिजिटल, विट्रिफाइड, पॉलिश्ड विट्रिफाइड, डबल चार्ज एवं कई अन्य डेकोरेटिव टाइल्स उतारे हैं। इसके अलावा ओरिएंट बेल लिमिटेड चार यूनिक पेटेंट टेक्नॉलॉजी - फॉरएवर टाइल, कूल टाइल, लाइफ टाइल एवं जर्म-फ्री टाइल उतारे हैं। 

 

ओरिएंट बेल लिमिटेड के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी के. एम. पाइ ने ओबीटीबी का उद्घाटन करते हुए कहा, ‘‘ओबीटीबी उत्तरप्रदेश के पश्चिमी हिस्से में ओबीएल के लिए महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम हैं। ये शोरूम पेशेवर और खुदरा ग्राहकों के लिए वनस्टॉप डेस्टिनेशन हैं। इससे देश के उत्तरी हिस्से में नए बाजारों में विस्तार में मदद मिलेगी।’’

 

ओरिएंट बेल लिमिटेड की स्थापना दिल्ली में 1977 में हुई थी। कंपनी सेरेमिक एवं विट्रिफाइड टाइल्स की सबसे बड़ी निर्माताओं में से एक है। 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More