देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो की विशेष अदालत द्वारा डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद भडक़ी हिंसा में 31 लोगों की मौत के बाद सुरक्षा हालात की समीक्षा के लिए शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक उच्उच्चस्तरीय बैठक हुई। राजनाथ के आवास पर हुई यह बैठक ढाई घंटे तक चली। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, गृह सचिव राजीव महर्षि, खुफिया ब्यूरो के प्रमुख राजीव जैन और गृह मंत्रालय के अन्य अधिकारी शामिल हुए।
बैठक के बाद महर्षि ने संवाददाताओं को बताया कि बैठक के दौरान तीन मुद्दों पर चर्चा हुई। गृह सचिव ने कहा, गृह मंत्री ने अदालत के फैसले के बाद हरियाणा में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से भी बात की। डीजीपी ने उन्हें बताया कि फैसले के बाद पंचकूला और सिरसा में स्थिति तनावपूर्ण रही, लेकिन अब सामान्य हो गई है। मौजूदा स्थिति में हम किसी पर दोष नहीं मढ सकते। बैठक में दिल्ली, पंजाब और राजस्थान की सुरक्षा पर भी चर्चा हुई।
उन्होंने कहा कि फैसले के बाद पंजाब और दिल्ली में हिंसा की बड़ी घटनाएं नहीं हुईं। यहां छोटी-मोटी घटनाएं हुईं, जिन्हें नियंत्रित कर लिया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी सरकार सीएम मनोहर लाल खट्टर को हटाने के मूड में नहीं है। ज्ञातव्य है कि कांग्रेस ने हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। साथ ही सीएम मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे की मांग की है। पचंकूला में सीबीआई की विशेष अदालत का फैसला आने के बाद भडक़ी हिंसा 31 लोगों की मौत हो चुकी है।डेरा समर्थकों द्वारा की गई हिंसा में कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया और संपत्तियां नष्ट कर दी गईं। महर्षि ने बताया कि गृह मंत्री ने जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में चल रही मुठभेड़ पर भी चर्चा की, जिसमें तीन जवान शहीद हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि इस बैठक में पुलवामा में चल रही मुठभेड़ पर भी चर्चा हुई। अब भी दो से चार आतंकवादी बचे हुए हैं। एक घर में भी आग लगा दी गई है। महर्षि ने कहा कि दो एसपीओ वहां हैं। हमें नहीं पता है कि वे सुरक्षित हैं या नहीं। उनकी जान को कुछ खतरा बना हुआ है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
हिमाचल प्रदेश के सीएम की केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मुलाकात, बारिश से हुए नुकसान पर चर्चा
पुरी में आग के हवाले की गई 15 वर्षीय लड़की की दिल्ली एम्स में मौत, ओडिशा सीएम ने जताया शोक
खराब कानून व्यवस्था के कारण हरियाणा के हालात बेहद चिंताजनक, पुलिस पर सीएम की पकड़ नहीं : दुष्यंत चौटाला