BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कोर्ट के फैसले के बाद भडक़ी हिंसा, तस्वीरों में देखें-डेरा समर्थकों की ‘गुंडागर्दी’

कोर्ट के फैसले के बाद भडक़ी हिंसा, तस्वीरों में देखें-डेरा समर्थकों की ‘गुंडागर्दी’पंचकूला। हरियाणा के पंचकुला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा विवादास्पद धर्मगुरु और डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दो महिला शिष्यों के साथ साल 2002 में दुष्कर्म और यौन शोषण का दोषी ठहराए जाने के बाद पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में हिंसा फूट पड़ी है। एजेंसी की खबरों के मुताबिक पंचकूला हिंसा में 25 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 200 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। पंचकूला में हुई हिंसा में शहर में 100 ज्यादा गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया गया है। इस विवादास्पद धर्मगुरु के भक्तों द्वारा पंजाब के मालौट और मंसा शहरों में दो रेलवे स्टेशनों को जलाने की कोशिश की गई है। छह नकाबपोश शरारती तत्वों ने मंसा ने आयकर विभाग के वाहन को नुकसान पहुंचाया और उसमें आग लगा दी। 

 

बड़े पैमाने पर हिसा को देखते हुए पंजाब के मंशा, भटिंडा और फिरोजपुर जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद समर्थकों ने मीडियाकर्मियों पर भी हमले किए हैं। इस बीच राम रहीम के फैसले के बाद दिल्ली और उत्तर प्रदेश सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। शहर में हिंसा फैलने के बाद सेना की 6 टुकडिय़ां तैनात की गई है। सिरसा में भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। रैपिड ऐक्शन फोर्स के जवान भी सिरसा पहुंच गए हैं।पंचकूला में डेरा समर्थकों ने कई गाडिय़ों को आग के हवाले किया। आनंद विहार स्टेशन पर रीवा एक्सप्रेस के 2 डिब्बे में प्रदर्शनकारियों ने आग लगाई। पंचकूला में मीडिया की गाडिय़ों को आग के हवाले किया। पंजाब के मानसा में डेरा समर्थकों ने आयकर के ऑफिस परिसर में खड़ी कार को आग के हवाले कर दिया। गाजियाबाद के लोनी में डीटीसी बस को आग के हवाले किया। दिल्ली में बाबू जगजीवन राम अस्पताल के पास बस को आग के हवाले किया गया। पंचकूला में हुई हिंसा का सबसे बुरा असर आम लोगों पर देखने को मिला। दुकानों और गाडिय़ों को आग के हवाले किया गया। गुस्साई भीड़ ने मीडिया की गाडिय़ों को निशाना बनाया। पंजाब-हरियाणा में भडक़ी हिंसा, सेना ने संभाला मोर्चा। पंचकूला हाई कोर्ट के बाहर सेना की गाडिय़ां।

 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More