BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राहुल और सोनिया के बाद अब सुषमा स्वराज की गुमशुदगी के पोस्टर लगे

राहुल और सोनिया के बाद अब सुषमा स्वराज की गुमशुदगी के पोस्टर लगेभोपाल। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के संसदीय क्षेत्र विदिशा में पोस्टर लगाए गए है जिनमें लिखा गया है कि गुमशुदा सांसद की तलाश है। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि पोस्टर में विदिशा की सांसद सुषमा स्वराज लिखा है। विदिशा शहर के नीमताल इलाके के व्यस्त रोड और विदिशा कलक्टर ऑफिस के आसपास सहित कई जगहों पर ऐसे पोस्टर लगे हैं।

 

इन पोस्टरों में विदिशा संसदीय क्षेत्र की जनता की समस्याओं का जिक्र किया गया है। पोस्टर में सबसे नीचे लिखा है, सूचनाकर्ता संपर्क करें आनंद प्रताप सिंह। इसमें आनंद प्रताप सिंह की फोटो भी लगी है। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्रों क्रमश: रायबरेली और अमेठी में ऐसे पोस्टर लगे थे। बताया जा रहा है कि सुषमा तकरीबन एक साल से अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा में नहीं आई है। बीजेपी के विदिशा जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी ने गुरुवार को बताया कि कांग्रेस के स्थानीय नेता आनंद प्रताप सिंह ने यह पोस्टर लगाया है। यह उसने उस समय लगाये हैं, जब सुषमा स्वराज किडनी ट्रांसप्लांट के बाद स्वास्थ्य लाभ कर रही है। उन्होंने बताया कि सुषमा स्वराज पिछले सप्ताह ‘इंडिया-आसियान यूथ समिट’ के समापन समारोह में भाग लेने भोपाल आईं थीं और इस दौरान वह भोपाल में अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा के लोगों से भी मिली थीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये थे कि विदिशा संसदीय क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करें।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More