देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
चंडीगढ। यौन शोषण मामले में घिरे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर आज शुक्रवार को कोर्ट फैसला सुनाएगी। लेकिन फैसला आने से पहले पंचकूला में तनाव है। ज्ञातव्य है कि पंचकुला और सिरसा में राम रहीम के समर्थकों का जमावडा लगा है। तनाव को देखते हुए राज्य में सेना को तैनात किया गया है। साथ ही प्रशासन रात से ही डेरा समर्थकों को सिरसा और पंचकुला से हटाने का काम रही है लेकिन समर्थक टस से मस नहीं हो रहे हैं। इस बीच राम रहीम ने एक वीडियो जारी कर समर्थकों से शांति बनाए रखने के लिए कहा है।
राम रहीम ने किया समर्थकों के लिए वीडियो जारी:
गुरमीत राम रहीम ने विडियो जारी कर कहा है कि मैंने लोगों को पंचकूला जाने के लिए मना किया था। साथ ही उनसे शांति बनाए रखने की अपील भी की थी। राम रहीम ने अपने समर्थकों से कहा है कि मैं स्वयं जाकर कोर्ट का फैसला सुनूंगा। उन्होंने कहा है कि हमें कानून का सम्मान करना चाहिए। साथ ही उन्होंने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं तनाव के माहौल को देखते हुए और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंचकूला में चप्पे चप्पे पर पुलिस और पैरा मिलट्री फोर्स मौजूद है। पंचकूला छावनी जैसा बन गया है। पूरी रात पुलिस और पैरा मिलट्री फोर्स मुस्तैद दिखी। वहीं हरियाणा पुलिस के अफसरों ने रात को लाऊड स्पीकर लेकर धारा 144 लागू होने का ऐलान करते हुए भारी तादाद में डेरा अनुयायियों को अपने-अपने घर जाने की बात कहते कहा कि उन्हें बसों की जरूरत है तो मुहैया करवा दी जाएंगी। हांलांकि उन पर सुबह तक कोई बडा एक्शन नहीं लिया गया।
वहीं पुलिस की चेतावनी के बाद भी बडी संख्या में डेरा प्रेमी वहां डटे हुए हैं। सीबीआई कोर्ट के बाहर कड़ी सुरक्षा का बंदोबस्त किया गया है और आर्मी को स्टैंडबाइ पर रखा गया है। देर रात पंचकूला की सडकों पर पुलिस फोर्स और अर्धसैनिक बलों की तैयारियों का जायजा लेने निकले हरियाणा के पुलिस प्रमुख बीएस संधू ने कहा कि पुलिस पूरी तरीके से तैयार है। उन्होंने कहा कि हमारे पास पर्याप्त फोर्स है। सुबह और दोपहर के बाद और कंपनियां आ जाएंगी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
RSS प्रमुख भागवत ने आरक्षण का किया समर्थन, RJD ने जाति जनगणना पर दी सलाह
UPCC प्रमुख, अन्य पर प्रियंका के धरने के संबंध में मामला दर्ज
क्षेत्रीय लोगों ने किया ब्लाॅक प्रमुख विपिन सिंह स्वागत