BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

राम रहीम के फैसले से पहले पंजाब-हरियाणा में कर्फ्यू जैसे हालात

राम रहीम के फैसले से पहले पंजाब-हरियाणा में कर्फ्यू जैसे हालातचंडीगढ़। बाबा राम रहीम इंसा पर लगे साध्वियों के यौन प्रताड़ना का फैसला गुरुवार को पंचकूला की सीबीआई अदालत सुनाएंगी। इससे पहले पूरे पंजाब-हरियाणा में कर्फ्यू जैसे हालात है। सिरसा, पंचकूला में राम रहीम के समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। पंजाब व हरियाणा के सीएम ने दोनों राज्यों के डीजीपी से कानून स्थिति पर चर्चा की। पंजाब में हालात पर नजर रखने के लिए पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिन्दर ने अपना चौपर डीजीपी को सौंप दिया है। 

 

हरियाणा के गृह सचिव रामनिवास ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा कि सरकार की तरफ से व्यापक तैयारी की गई है। जरूरत पड़ती है तो कर्फ्यू भी लगाया जा सकता है। सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। 10 सीनियर आईपीएस पंचकूला नियुक्त किए गए हैं। 

सीबीआई कोर्ट के बाहर व्यापक प्रबंध किए गए हैं। होमगार्ड की भी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।इस बीच पंचकूला के सभी स्कूलों ने 24 और 25 अगस्त को बंद रखने की बात कही है। पंजाब के सीएम ने डीजीपी को सौंपा चॉपर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपना हेलिकाप्टर पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा को सौंपा है। उन्हें राज्य का दौरा कर हालात पर नजर रखने को कहा गया है।राज्य के गृह विभाग ने केंद्र सरकार से अपील की है कि 25 अगस्त के बाद अगले 10 दिन तक अतिरिक्त सुरक्षा बलों को पंजाब में तैनात रखा जाए।उधर, अमरिंदर सिंह ने कहा कि केंद्र से 75 फोर्स की कंपनियां मिली हैं, जिन्हें तैनात कर दिया गया है। 

हरियाणा के सीएम ने लिया सुरक्षा का जायजा- हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्‌टर ने चीफ सेक्रेटरी, होम सेक्रेटरी और डीजीपी से मीटिंग की। उन्होंने कहा कि वे अर्धसैनिक बलों की और कंपनियों के लिए राजनाथ सिंह से बातचीत करेंगे। खट्टर ने डेरा समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।वहीं, बुधवार सुबह पंचकूला और आसपास के इलाकों में बढ़ रही लगातार समर्थकों की भीड़ को रोकने के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों पर लगाम लगाई गई है। हरियाणा रोडवेज के एडिशन चीफ सेक्रेटरी आरआर जोवेल ने बताया कि डेरा समर्थकों की पंचकूला की ओर बढ़ती हुई भीड़ को कंट्रोल करने के लिए अंबाला से पंचकूला की ओर आने वाली सभी बसों को बंद कर दिया गया है। 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More