देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पेइचिंग। डोकलाम सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन के बीच पिछले दो महीनों तनातनी बनी हुई है। इस विवाद को सुलझाने की बजाय चीन लगातार भारत को धमकी दे रहा है। भारतीय सीमा ने घुसने पर चीन ने मंगलवार को कहा कहा है कि यदि उसके सैनिक भारत में घुसे तो भयंकर अव्यवस्था फैल जाएगी। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत का यह तर्क हास्यास्पद और विद्वेषपूर्ण है। साथ ही कहा है कि डोकलाम में सीमा पर चीन द्वारा सडक़ बनाने से नई दिल्ली को खतरा है।
चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन किसी भी देश या व्यक्ति को अपनी सीमाई संप्रभुता के उल्लंघन की इजाजत नहीं देगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चनयिंग ने कहा कि भारतीय पक्ष ने चीन द्वारा रोड बनाने को बहाना बनाकर गैरकानूनी तरीके से सीमा को पार किया है। यह वजह हास्यास्पद और विद्वेषपूर्ण है।
चीनी विदेश के प्रवक्ता ने कहा कि आप इसके बारे में सोच सकते हैं। अगर हम भारत के इस हास्यास्पद तर्क को सहन करते हैं तो कोई भी जिसे अपने पड़ोसी के काम पसंद न हो तो वह अपने पड़ोसी के घर में घुस जाएगा। भारत सीमा पर बड़े पैमाने पर इन्फ्रस्ट्रक्टर डिवेलप कर रहा है जो चीन के लिए खतरा है। तो क्या चीन को भारतीय क्षेत्र में घुस जाना चाहिए। अगर ऐसा होगा तो बहुत अव्यवस्था फैल जाएगी।आपको बता दें कि बता दें कि भारत और चीन के सैनिक सिक्किम सेक्टर में भूटान-चीन सीमा पर स्थित डोकलाम में जून से ही आमने-सामने हैं। 1987 के बाद दोनों देशों की सेनाओं के बीच यह सबसे लंबा गतिरोध है। 1987 में अरुणाचल प्रदेश के सोमोरडोंग चु घाटी में भी दोनों देशों की सेनाओं के बीच ऐसा ही गतिरोध हुआ था।
डोकलाम में जारी गतिरोध की शुरुआत तब हुई जब भारतीय जवानों ने चीन के जवानों को वहां सडक़ बनाने से रोक दिया क्योंकि यह एक विवादित क्षेत्र है। डोकलाम पर भूटान अपना दावा करता है और उसने चीन द्वारा वहां सडक़ बनाने पर अपना विरोध भी दर्ज कराया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
पुतिन के बाद इटली की प्रधानमंत्री ने कहा, रूस-यूक्रेन विवाद को सुलझा सकता है भारत
बीबीसी पर बड़ा विवाद- सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस भेजा
ग्राम पंचायतों के डिजिटल होने से मिलेगी विवाद निपटारे में मदद