देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पेइचिंग। चीन ने कहा है कि 15 अगस्त को लद्दाख की पैंगॉन्ग झील में भारत और चीन के सैनिकों के बीच जो हिंसक झड़प हुई थी, उसके लिए भारतीय सेना जिम्मेदार है। हालांकि, पहले चीन ने इस तरह की घटना से साफ इनकार कर दिया है। लेकिन, अब चीन ने भारत पर ही आरोप मढ़ दिया है। चीन ने दावा किया कि भारतीय सैनिकों ने उसके जवानों के खिलाफ हिंसक कार्रवाई की, जिसके चलते हिंसक झड़प हुई। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने सोमवार को कहा कि यह घटना उस वक्त हुई, जब पीएलए के जवान वास्तविक सीमा रेखा के चीनी हिस्से में पैट्रोलिंग कर रहे थे।
हुआ ने दावा किया, इसी प्रक्रिया के दौरान भारतीय सैनिकों ने कुछ हिंसक कार्रवाई की और चीनी सैनिकों को घायल कर दिया। इस घटना के सामने आने के बाद भारत ने कहा था कि दोनों ओर के स्थानीय आर्मी कमांडर्स ने इस पर चर्चा की थी। हुआ ने कहा, चीन ने इस पर गहरी असहमति जताई है और भारत से अपना तीखा विरोध जाहिर किया है। आपको बता दें कि पैंगॉन्ग झील के पास चीन सीमा पर तैनात भारतीय जवानों ने चीनी सैनिकों के भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिशों को असफल कर दिया था। इसके बाद दोनों खेमों की ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिसमें कुछ सैनिकों को मामूली चोटें भी आई हैं।लद्दाख की पैंगॉन्ग झील में यह घटना ऐसे समय में हुई, जबकि सिक्किम के डोकलाम में दो महीने से ज्यादा समय से भारत और चीन की सेनाएं आमने-सामने डटी हुई हैं। चीन बार-बार भारत को युद्ध की धमकी दे रहा है। वहीं, भारत ने अपनी सेना को डोकलाम से साफ इनकार कर दिया है। दोनों ही देश चाहते है कि बातचीत से ही डोकलाम विवाद सुलझाया जा सकता है, लेकिन दोनों ही देश अपनी-अपनी शर्तों पर डटा हुए है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
लद्दाख दौरे पर जनरल एमएम नरवणे ने बढ़ाया जवानों का हौसला, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
लद्दाख ने हिम तेंदुए को राज्य पशु और ब्लैक-नेकेड क्रेन को राज्य पक्षी किया घोषित
हवाई कनेक्टिविटी के साथ हर क्षेत्र में लद्दाख कर रहा है विकास