BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

कोमियो ने तीन स्मार्टफोन लांच किए

कोमियो ने तीन स्मार्टफोन लांच किएनई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन कंपनी कोमियो ने शुक्रवार को भारतीय बाजार में प्रवेश करते हुए तीन फ्लैगशिप स्मार्टफोन लांच किए। इन स्मार्टफोन के लिए कंपनी ने रिलायंस जियो के साथ एक्सक्लूसिव साझेदारी की है। 

 

इन तीन डिवाइसों - पी1, एस1 और सी1 की कीमत क्रमश: 9,999 रुपये, 8,999 रुपये और 5,999 रुपये रखी गई है। 

 

कोमियो ने रिलायंस जियो के साथ साझेदारी में इन फोन्स के साथ ग्राहकों के लिए 309 रुपये के रिचार्ज पर 5 जीबी अतिरिक्त डेटा का ऑफर दिया है। 

 

कोमियो इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और निदेशक संजय कुमार ने एक बयान में कहा, ‘‘हम भारत में लंबे समय तक टिके रहने के लिए आए हैं और देश के ‘मेक इन इंडिया’ पहल में योगदान करेंगे।’’

 

कोमियो एस1 में मेटल यूनीबॉडी, 5.2 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले, फिंगरप्रिंट सेंसर, 13 मेगापिक्सल का पिछला कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा तथा 2,700 एमएएच की बैटरी है। 

 

पी1 में 5,000 एमएएच की बैटरी, मेटल बॉडी, ड्यूअल सिम, 5.5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले, फिंगरप्रिंट सेंसर, 13 मेगापिक्सल पिछला कैमरा तथा 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फ्लैश के साथ है। 

 

कोमियो सी1 में मेटल फ्रेम, 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल का पिछला कैमरा तथा 5 मेगापिक्सल का अगला कैमरा है।साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More