देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सक्रिय अलगाववादी संगठन हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के नेताओं को पाकिस्तान से आतंकी फंडिंग के मामले में कई सनसनीखेज तथ्य सामने आ रहे हैं। मामले की जांच करने में जुटी एनआईए ने बताया कि पाकिस्तान से मिलने वाली आतंकी फंडिंग में हुर्रियत के नेता सैयद अली शाह गिलानी के बेटे नसीम गिलानी भी बुरी तरह फंसते नजर आ रहे हैं। एनआईए के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान और दुबई से आतंकी फंडिंग के नाम पर नसीम गिलानी को भी रकम मिला करती थी। एनआईए के मुताबिक कश्मीरी व्यवसायी जहूर अहमद शाह वटाली आतंकी फंडिंग की रकम दुबई और पाकिस्तान से मिलती थी। उसे यह रकम भारत में स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के जरिए हासिल होती थी।
एनआईए के मुताबिक वटाली के जरिए ही कश्मीर में सक्रिय अलगाववादियों को गड़बड़ी फैलाने के लिए रकम हासिल होती थी। वह 8 से 9 पर्सेंट तक कमिशन काटने के बाद रकम हुर्रियत के लोगों को ट्रांसफर कर देता था। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक एनआईए ने इस ओर इशारा किया है कि आतंकी फंडिंग केस में अभी और गिरफ्तारियां होंगी। एनआईए ने कहा कि वटाली कश्मीर के राजनेताओं के अलावा पाकिस्तानी नेताओं और साथ ही अलगाववादियों से अपने संबंधों के लिए जाना जाता है।
सूत्रों ने कहा कि वटाली करीब दो महीने से एनआईए की जांच के घेरे में है और उसे गिरफ्तारी से पहले दिल्ली स्थित एजेंसी के मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। एनआईए के सूत्रों ने कहा कि एनआईए ने अदालत से कहा कि उसने कुछ संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए हैं जो संपत्ति, बैंक खातों, वित्तीय लेनदेन से जुड़े हुए हैं। इसमें कुछ ऐसे लोगों के नाम हैं जिन्हें बड़ी मात्रा में नकदी दी गई है।दिल्ली की एक कोर्ट ने शुक्रवार को आतंकवाद और पथराव जैसी गतिविधियों के वित्त पोषण के लिए पाकिस्तान से धन लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए कश्मीरी व्यवसायी जहूर अहमद शाह वटाली को दस दिनों के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की हिरासत में भेज दिया। बंद कमरे की कार्यवाही में जिला न्यायाधीश पूनम बंबा ने वटाली को 28 अगस्त तक के लिए एनआईए को हिरासत में रखने की इजाजत दे दी।
वटाली को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। वटाली पर कश्मीर घाटी में अलगाववादी और आतंकवादी गतिविधियों के लिए रकम पहुंचाने का का आरोप है। वह कथित तौर पर पाकिस्तान व प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों से धन जुटाता था और उसे कई हुर्रियत नेताओं को भेजता था। एजेंसी ने जुलाई में सात अलगाववादियों को पाकिस्तान के वित्त पोषण से घाटी में अशांति फैलाने के मामले में गिरफ्तार किया था।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
गृह मंत्री अमित शाह पर कनाडा के आरोपों को भारत ने किया खारिज, उच्चायोग के अधिकारी को तलब कर लगाई फटकार