BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राहुल पर बीजेपी का पलटवार: राहुल आजकल भाषण नहीं देते बल्कि बिलखते हैं

राहुल पर बीजेपी का पलटवार: राहुल आजकल भाषण नहीं देते बल्कि बिलखते हैंनई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा आरएसएस पर किए गए हमले के बाद बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी भाषण नहीं देते बिलखते हैं। ज्ञातव्य है कि राहुल गांधी ने आज शरद यादव के साझा विरासत बचाओ कार्यक्रम में बोलते हुए आरएसएस पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने कहा था कि सत्ता में आने के बाद आरएसएस ने तिरंगे को सलामी देना सीखा है। साथ ही राहुल गांधी ने कहा था कि संघ जानता है कि आरएसएस की विचारधारा इंडिया में चुनाव नहीं जिता सकती, इसलिए वह हर इंस्टिट्यूशन में अपने लोगों को डाल रहे हैं। इस पर बीजेपी के केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि कभी राहुल की दादी इंदिरा गांधी ने इमर्जेंसी काल में कमिटेड जुडिशरी की बात कही थी। ऐसे में राहुल को ऐसा बयान देना शोभा नहीं देता। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल आजकल भाषण नहीं देते, बल्कि बिलखते हैं। 

 

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल ने कहा है कि एक तरफ देश को लूटने वाले हैं तो दूसरी ओर देश को बचाने वाले। आगे उन्होंने कहा कि राहुल ने सही कहा देश को लूटने वालों को जनता ने बाहर कर दिया। रविशंकर प्रयाद ने कहा कि देश के लोग संघ का सम्मान करते हैं। आज बीजेपी 70 प्रतिशत देश पर राज करती है, अब राहुल गांधी नहीं समझते तो उन पर दया करने का मन करता है। 

रविशंकर ने लेफ्ट पर भी बोला हमला:

 

रविशंकर प्रसाद ने लेफ्ट पर निशाना साधते हुए एमपी और पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में मिली जीत के लिए सूबे की बीजेपी टीम को बधाई दी। लेफ्ट पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जिन सात जगहों पर चुनाव हुआ, वहां तृणमूल जीती लेकिन नंबर दो पर बीजेपी रही और लेफ्ट का कुछ अता-पता नहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि केरल के कन्नूर में संघ के कार्यकर्ता सीपीएम के लोगों के द्वारा मारे जा रहे हैं।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More