BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

मौतों पर सियासत नहीं, संवेदना की है जरूरत: सीएम योगी

मौतों पर सियासत नहीं, संवेदना की है जरूरत: सीएम योगीगोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्‌डा के साथ रविवार को बीआरडी अस्पताल का दौरा किया है। सीएम ने मीडिया से मुखातिब होते हुए सीएम योगी ने कहा कि पीएम ने भी हरसंभव मदद का हमें भरोसा दिया है। सीएम ने कहा कि पूरे मामले की जांच बेहद आवश्यक है।बता दें कि 64 बच्चों की मौत अस्पताल की लापरवाही से हो चुकी है। 

 

 

सीएम ने कहा कि इंसेफेलाइटिस की बीमारी एक चुनौती हमेशा से रही है। मैं सीएम बनने के बाद चौथी बार बीआरडी अस्पताल आया हूं। हमने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा और अधिकारियों के साथ इंसेफेलाइटिस वार्ड का दौरा किया है और पीएम मोदी ने भी कुशल डॉक्टरों की एक टीम भी भेजी है। जो इंसेफेलाइटिस के इलाज के लिए कारगर कदम उठाने की रणनीति पर विचार कर रहे हैं। 

सीएम ने बताया कि मैंने इंसेफेलाइटिस की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ी है। मैं 1996 से 1997 से इस लड़ाई को लड़ रहा हूं। अगर किसी की लापरवाही से अगर कहीं भी कोई जनहानि होगी उस पर सख्त कार्रवाई होगी। सीएम ने यूपी के सभी जिला अस्पतालों के वार्डों में पत्रकारों को कैमरे के साथ जाकर सच्चाई देखने और उसे जनता के सामने लाने की अपील की है। 

वहीं सीएम ने कहा कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी जो बनी है उसके रिपोर्ट के आधार पर हम दोषियों पर कार्रवाई करेंगे।सीएम ने अपील की इस मामले में कोई राजनीति किसी भी पार्टी की ओर से नहीं होनी चाहिए।साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More