देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
शिमला। हाल ही में इंग्लैंड में हुए महिला क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम की मेम्बर सुषमा वर्मा को हिमाचल सरकार ने डीएसपी का दम आॅफर किया है जिसे सुषमा ने स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हॉलीलॉज में हिमरी पंचायत के गढ़ेरी गांव की रहने वाली सुषमा को डीएसपी पद का आॅफर लेटर सौंपा। पद आॅफर देने से पहले मुख्यमंत्री ने सुषमा की जमकर तारीफ की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उन्हें पांच लाख रूपए का चैक भी प्रोत्साहन राशि के तौर पर भेंट किया। आपको बता दें कि विश्वकप में भारतीय टीम उपविजेता बनकर लौटी है। फाइनल में टीम को इंग्लैंड की टीम से शिखस्त झेलनी पड़ी थी। सुषमा विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करती हैं।
इस पद को स्वीकार करने के बाद सुषमा ने मुख्यमंत्री और हिमाचल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह का आभार जताया। आपको बता दें कि पुलिस विभाग औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गया है और जल्दी ही सुषमा को प्रदेश पुलिस मुख्यालय में बतौर डीएसपी अपनी ज्वाइनिंग दी जाएगी। पहले दो साल प्रोबेशन पीरियड रहेगा। इस दौरान सुषमा वर्मा को ट्रेनिंग दी जाएगी और उसके बाद ही वह नियमित सेवाएं विभाग में देंगी।साभार-khaskhabar.com













Related Items
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा
दिल्ली के रिसॉर्ट में उज्बेक महिला और भारतीय पुरुष का अर्धनग्न शव मिला
भारत ने इंग्लैंड को 347 रन से रौंदा, महिला टेस्ट में अब तक के सबसे बड़े रन अंतर से जीत दर्ज की