BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अरुणाचल: शरद पवार को झटका, राकांपा की इकाई का एनपीपी में विलय

अरुणाचल: शरद पवार को झटका, राकांपा की इकाई का एनपीपी में विलयइटानगर। शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को सोमवार को उस वक्त तगड़ा झटका लगा जब उसकी अरुणाचल प्रदेश इकाई को भंग कर उसका विलय नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) में कर दिया गया। भाजपा शासित अरुणाचल प्रदेश में राकांपा इकाई के भंग होने की जानकारी सामने आने से पहले पार्टी के स्थानीय नेताओं ने राकांपा अध्यक्ष शरद पवार पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के मामलों को लेकर कोई गहरी और सक्रिय रुचि नहीं दिखाई।

 

एनपीपी प्रवक्ता नीमा सांगेय सालिंग ने कहा कि हमने और राकांपा के समर्थकों ने राकांपा में विश्वास खो दिया है। पार्टी के किसी भी केंद्रीय नेता ने, यहां तक कि शरद पवार ने भी, कोई गहरी और सक्रिय रुचि नहीं दिखाई न ही कभी राज्य का दौरा किया। राकांपा के पूर्व उपाध्यक्ष ने कहा, अरुणाचल कई मुद्दों का सामना कर रहा है। यह चाहे चीन द्वारा अरुणाचल पर बार-बार दावा जताना हो या फिर विकास का मुद्दा हो। उन्होंने (राकांपा सांसदों ने) कभी इन्हें संसद में नहीं उठाया। इस वजह से हमने एनपीपी में विलय का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि एनपीपी में विलय का फैसला मणिपुर चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए और एनपीपी के आदिवासियों के हितों की रक्षा और स्थायी विकास के प्रति रुख के कारण लिया गया। इस बीच, एनपीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोनार्ड के.संगमा ने राकांपा के पूर्व अध्यक्ष गिचो कबक को अरुणाचल प्रदेश में अपनी पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More