BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

डॉक्टर की लापरवाही : अस्थियां चुनते गए तो मिली सर्जिकल कैंची, कराया था आंत का ऑपरेशन

डॉक्टर की लापरवाही : अस्थियां चुनते गए तो मिली सर्जिकल कैंची, कराया था आंत का ऑपरेशनयमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में एक निजी अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक डॉक्टर ने मरीज के आंत का ऑपरेशन के बाद बड़ी चूक करते हुए पेट में कैंची छोड़ दी। मरीज की मौत हो गई, लेकिन इसका खुलासा तब हुआ जब परिजन अस्थियां चुनने गए थे। वहां सर्जिकल कैंची पड़ी मिली।

 

निर्मला पेपर मिल कालोनी निवासी एक 52 वर्षीय महिला ने मंगलवार को निजी अस्पताल में आंत का ऑपरेशन कराया था। महिला की गुरुवार दोपहर को मौत हो गई। अंतिम संस्कार के बाद शुक्रवार को जब परिजन अस्थियां चुनने गए तो राख में सर्जिकल कैंची मिली। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान इसे पेट में छोड़ दिया। इकसे बाद परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया । वे इतने भड़क गए कि यमुनानगर थाना पुलिस को मौके पर ही बुला लिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More