BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

उपराष्ट्रपति नायडू बोले- निर्भय होकर करूंगा राज्यसभा का निष्पक्ष संचालन

उपराष्ट्रपति नायडू बोले- निर्भय होकर करूंगा राज्यसभा का निष्पक्ष संचालननई दिल्ली। एम. वेंकैया नायडू देश के नए उपराष्ट्रपति होंगे। देश के नए उपराष्ट्रपति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी। इधर, उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद नायडू ने कहा कि राज्यसभा के सभापति के रूप में वह निर्भय और निष्पक्ष होकर सदन की कार्यवाही का संचालन करने, और सभी सदस्यों की मदद से उसकी मर्यादा व शिष्टाचार को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। नया उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने के तुरंत बाद नायडू ने कहा, राज्यसभा के सभापति के रूप में मैं निर्भय और निष्पक्ष होकर सदन का कामकाज संचालित करने की ईमानदार कोशिश करूंगा। मैं सदन के कामकाज के नियमों और संकल्पों के अनुसार काम करूंगा और सभी सदस्यों के सहयोग से सदन की मर्यादा को बनाए रखूंगा।

 

उन्होंने कहा कि वह इस बात की कोशिश करेंगे कि ऊपरी सदन का हर सदस्य देश के सामने खड़े मुद्दों को सुलझाने की दिशा में अर्थपूर्ण योगदान करे। नायडू 10 अगस्त को हामिद अंसारी का स्थान लेंगे। उन्होंने कहा, भारत के उपराष्ट्रपति के पद पर निर्वाचित कर मुझे जो सम्मान मिला है, उसके लिए मैं अभिभूत हूं। इस निर्वाचन के जरिए वह राज्यसभा के सभापति भी होंगे। नायडू ने कहा कि वह खासतौर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और अन्य कई पार्टियों के नेताओं के आभारी हैं, जिन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी देने का विचार किया। मैं संसद के सम्मानित सदस्यों के प्रति आभारी हूं, जिन्होंने मुझपे भरोसा जताया और यह जिम्मेदारी मुझे सौंपी।

 

वेंकैया ने कहा कि वह इस बात से अभिभूत हैं कि एक आम आदमी को यह सम्मान प्राप्त हुआ है, क्योंकि मेरी जड़ें एक सामान्य किसान परिवार से जुड़ी हुई हैं। वेंकैया ने कहा, यह हमारे संसदीय लोकतंत्र की सुंदरता और क्षमता की बात करता है। संसद हमारे लोकतांत्रिक राजनीति का सर्वोच्च मंच हैं, जो जन जीवन की बेहतरी के लिए आवश्यक विधायी उपायों के जरिए हमारे देश के सामाजिक-आर्थिक विकास को सुनिश्चित करने के लिए है।

 

नायडू को बधाई देने वालो का तांता

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेंकैया नायडू को ट्वीट कर बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट, वेंकैया नायडू एक समर्पित और परिश्रमी उपराष्ट्रपति की तरह देश की सेवा करेंगे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति बनने पर बधाई दी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति बनने पर बधाई दी। गोपालकृष्ण गांधी ने वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति बनने पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन सांसदों ने मेरे लिए वोट किया उनका शुक्रिया। ओडिशा के मुख्यमंत्री ने वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति बनने पर ट्वीट कर बधाई दी।

 

नायडू को 516 मत मिले

राजग उम्मीदवार एम. वेंकैया नायडू शनिवार को विपक्ष के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी को 272 मतों से मात देकर देश के अगले उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं। नायडू को 516 मत मिले, जबकि गांधी को 244 वोट हासिल हुए। कुल 771 वोट पड़े थे। 11 वोट अवैध घोषित कर दिए गए। राज्यसभा के महासचिव और निर्वाचन अधिकारी, शमशेर के. शरीफ ने संवाददाताओं से कहा, चूंकि वेंकैया नायडू ने जीत के लिए निर्धारित संख्या से अधिक वोट प्राप्त किए हैं, इसलिए मैं उन्हें भारत के उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित घोषित करता हूं।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More